Jahan chah hai waha raah hai|where there is a will there is a way
MOTIVATIONAL BLOG IN HINDI
FOR FREE CONSULTANT SERVICE CONTACT US-8178463771
Edit Imageचाहत जिसे इंग्लिश में कहते हैं डिजायर| जिसका मतलब होता है आप क्या करना चाहते हैं? आप क्या पाना चाहते हैं? क्या सोच है? आपकी अपने भविष्य को लेकर या आप खुद को अगले 5 साल या 10 साल बाद किस मुकाम पर देखना चाहते हैं| चाहत किसी भी चीज की हो सकती हैं. सबकी अलग-अलग चाहत होती है, कोई बहुत पैसे कमाना चाहता है, कोई महंगी गाड़ी खरीदना चाहता है, किसी को किसी को पाने की चाहत है- मतलब किसी से शादी करना चाहता है. तो यही सब की अलग अलग चाहते होती हैं| और जब आपकी कोई चाहत होती है तो आप उसे पूरा करना चाहते हैं, जिसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि बिना मेहनत के किसी को कुछ नहीं मिलता, क्योंकि अगर आप किसी चीज को पाना चाहते हो यह बहुत अच्छी बात है कि आपने अपने लिए लक्ष्य निर्धारित किया है| लेकिन सिर्फ सोचने से या किसी चीज की चाहत रखने से वह चीज आपको नहीं मिलती क्योंकि उसके लिए आपको क्या करना होगा मेहनत करनी होगी. अगर आपको अपनी ख्वाहिश पूरी करनी है, तो उसके लिए कर्म करना होगा ,उसको पाने का रास्ता ढूंढना होगा, उसे सोते जागते उठते बैठते आप उसके बारे में ही सोचना है, आपको हर समय अपना लक्ष्य दिखना चाहिए, आप क्या चाहते हो वह आपकी नजरों के सामने होना चाहिए और उसको कैसे पाना है, इस बारे में आपको सोचते रहना है, सोचते रहना है, और कर्म करने हैं|
अगर आपको तरीका मिला है तो आपको उस तरीके पर चलना है और अपनी चाहतों को पूरा करना है और कहते हैं ना किसी चीज को अगर पूरी शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात आपको उससे मिलाने की कोशिश करती हैं. आपके पास उस चीज को लाते हैं, उसके लिए आपके अंदर डिजायर होना चाहिए, बर्निंग डिजायर मतलब आग जलती रहनी चाहिए, आपकी अपनी चाहतों के लिए आप जो पाना चाहते हैं उसके लिए आपके अंदर आग होनी चाहिए कि मुझे अगर कुछ पाना है- तो मैं उसे पाके रहूंगा और जब तक मैं उसे पा नहीं लूंगा तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा| स्वामी विवेकानंद क्या कहते थे उठो जागो और तब तक मेहनत करते रहो जब तक आपको अपनी मंजिल नहीं मिल जाती-0 मतलब आप समझ रहे हैं कि आपको मेहनत तब तक करनी है जब तक आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाते, आपको बैठना नहीं है, आपको उसके लिए कर्म करने हैं- आपने थॉमस अल्वा एडिसन के बारे में सुना होगा, बल्ब की खोज करने से पहले 10000 बार फेल हुए थे लेकिन उनके अंदर एक चीज कूट-कूट कर भरी थी और वह है कि मुझे बल्ब बनाना है, मुझे ऐसी वस्तु बनानी है जो जलेगी और उन्होंने उसके लिए 10000 बार प्रयास किया 10000 बार उन्होंने कोशिश करी और उसके बाद वह 10000 बार फेल हुए लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी, उनको यकीन था, अपनी चाहत पर कि मैं अपनी चाहत को पूर्ण कर पाऊंगा, जिसके लिए वह लगातार प्रयास करते रहे और वो 10,001 भी बार कामयाब हुए और उन्होंने बल्ब बना दिया ऐसी क्रांति लेकर आए इस दुनिया को बदल दिया| आज हमारे पास जो प्रकाश है हमारे घर में वह थॉमस अल्वा एडिसन की चाहतों का नतीजा है, उनकी बर्निंग डिजायर का नतीजा है|
हमें भी इसी तरह किसी चीज की चाहत करनी चाहिए सिर्फ चाहत नहीं, उसके लिए मेहनत करनी चाहिए- दिन रात एक करना चाहिए, जब तक हम कामयाब नहीं हो जाते तब तक लगे रहना चाहिए, अरे घर में खाली बैठने से तो बेहतर है कि आप मेहनत करते रहो, आप कोशिश ना कर के हारने से लाख गुना बेहतर है कि कोशिश करके हारो क्योंकि अगर आपने 100 बार कोशिश करी और आप 100 बार हारे, तो आपने 100 तरीके ढूंढ लिए जो उस चीज को पाने में कारगर नहीं है- लेकिन कोई ना कोई एक ऐसा तरीका जरूर है जो आपको उस मुकाम पर ले जाएगा, आपको सक्सेसफुल बनाएगा- आप जो पाना चाहते हैं आपको वह दिलवाएगा लेकिन उसके लिए आपको 100 कोशिश करके हार नहीं माननी है, आपको 101-102 भी कोशिश भी करनी है और तब तक इस चीज को करते रहना है, जब तक आप कामयाब नहीं हो जाते| सोचिए जब12th में लड़का पास होता है और कहता है कि पापा अगर में अच्छे नंबरों से पास हुआ तो आप मुझे बाइक दिलवाओगे और अगर वह अच्छे नंबरों से पास हो जाता है, तो उसके घर वाले कहते हैं कि हां हम तुझे बाइक दिलवाएंगे, तो आपको जो भी बाइक पसंद होती हैं, आपको वह हर जगह दिखने लग जाती हैं| आप उसके पिक्चर्स देखने लगते हो, उसकी खुबियान ढूंढने लगते हो, उसके अंदर क्या स्पेशल है यह देखने लगते हो और वह बाइक आपसे अगर काफी दूर से भी जा रही है तो भी आप उसको नोटिस कर लोगे क्यों क्योंकि आपके अंदर बर्निंग डिजायर है- उसको पाने के लिए और यही बर्निंग डिजायर अगर हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगा दे- क्या जो हम बनना चाहते हैं, करना चाहते हैं, पाना चाहते हैं| उसको पाने के लिए लगा दे तो क्या हम कामयाब नहीं होंगे, क्या ऐसी कोई ताकत है| जो हमें रोक पाएगी मैं कहता हूं पूरी कायनात आपकी मदद करेगी आपको आपकी मंजिल तक पहुंचने के लिए लेकिन उसके लिए आपको दो ही चीजों की जरूरत है- एक डिजायर आग चाहत और दूसरा उसको पाने के लिए मेहनत उसको पाने के लिए जो करना पड़े वह करने की करना पड़ेगा क्योंकि सोचने से काम नहीं चलता हमें सोचना चाहिए लेकिन साथ ही साथ उसको पाने के लिए मेहनत करना की एकमात्र रास्ता है|
इस रास्ते पर चलते वक्त बहुत सी बार हमारा ध्यान भटकता है, लेकिन हमें अपने मन पर काबू पाकर अपना पूरा ध्यान एक ही जगह केंद्रित करना पड़ेगा क्योंकि एक कहावत है- ना कि यूं ही जय जयकार नहीं होती कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, लेकिन उनकी हार नहीं होती जो लगातार कोशिश करते हैं| अगर आप कोशिश ही नहीं करोगे तो आप कैसे जीतोगे| किसी में अगर कुछ पाने की आग है, तो उस आग को बुझाने के लिए आपको दिन-रात मेहनत करनी होगी- बहाने-बाजी छोड़- अपने काम पर ध्यान देना होगा| आपने देखा है जब कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करता है और उससे बात करना चाहता है| तो वह उसके लिए कितनी मेहनत करता है- दिन हो रात हो उस लड़की के बारे में सोचता है क्योंकि उसके अंदर डिजायर है- चाहत है उस लड़की से बात करने की जिसके लिए वह सज धज के खड़ा होता है,, लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश करता है| उसका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करता है. किसी भी तरीके से बस एक बार उससे बात हो जाए लेकिन यही लड़का अपने जीवन के लक्ष्य को पाने के लिए इस क्वालिटी को अपने अंदर नहीं डाल पाता| तब वह किस्मत के भरोसे बैठ जाता है या फिर वह दूसरों को दोष देने लगता है| आपने पृथ्वीराज चौहान का नाम सुना होगा- जो हिंदुओं के महान राजाओं में से एक थे. उन्होंने एक बार एक शेर को बिना किसी हथियार के अपने हाथों से ही फाड़ के मार दिया था| यह भी तो बहाना दे सकते थे ना कि मैं उस शेर को तभी मारूंगा जब मेरे पास हथियार होगा, तो आपको हथियार पर नहीं अपने ऊपर भरोसा करना है, कि मैं कुछ भी कर सकता हूं. मैं अगर कुछ पाना चाहता हूं तो मैं उसे पा सकता हूं. उसके लिए मुझे किसी के साथ की जरूरत नहीं है, मुझे सिर्फ एक ही इंसान का साथ चाहिए वह मैं हूं खुद, एक ही इंसान पर आपको भरोसा करना चाहिए वह है आप स्वयं- खुद इसके अलावा आपको किसी भी चीज की जरूरत नहीं है|
इंसान इस दुनिया में कुछ भी पा सकता है- कुछ भी बना सकता है- अगर उसकी चाहत सच्ची है- तो वह अपनी चाहत को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है| अगर हमने किसी चीज की चाहत रखी है, तो उसे पाने के लिए मेहनत भी हम ही को करनी पड़ेगी हमारी जगह कोई और नहीं आएगा, कोई और आपकी मदद नहीं करेगा, जब तक आप खुद की मदद नहीं करोगे, इस दुनिया में मदद भी उसी को मिलती है जो अपनी मदद खुद करता है| पहले तो आपको सबसे पहले अपनी चाहत के लिए खुद मेहनत करनी होगी, उस चाहत को दिन-रात आपको आपकी आंखों के सामने दिखनी चाहिए जब हमें अपनी चाहत दिन-रात दिखती है. हम उसके बारे में सोचते हैं, तो हम उसको पाने के लिए कोशिश करने लगते हैं, रास्ते ढूंढने लगते हैं और जब हम रास्ते ढूंढते हैं| तो हम अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचेंगे क्योंकि जब तक आप युद्ध नहीं लडोगे- तब तक आप युद्ध जीतोगे कैसे, युद्ध लड़ने के लिए आपको युद्ध के मैदान में जाना होगा- कोशिश करनी होगी हथियार उठाना होगा| जब आप हथियार उठाओगे तब आपके अंदर अपने आप ताकत आएगी, उस युद्ध को जीतने की लेकिन आप युद्ध में लड़ने जाओगे ही नहीं तो जीतोगे कैसे? जीत तो उसी की होगी जो युद्ध लड़ेगा- सबसे पहले आपको जानना है| आपकी चाहत क्या है जब आपको अपनी चाहत का पता चल जाए, तो उसके बाद उसे कैसे पाना है| इस बारे में सोचो और तब तक सोचो जब तक आप को वो रास्ता ना मिल जाए और जिस दिन वह रास्ता ऐसा मिले- उस दिन अच्छे वक्त का इंतजार मत करना उस दिन तुरंत खड़े होना और अपने काम में लग जाना और दिन रात एक कर देना लेकिन अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचना| जब आप अपनी चाहत को पूरा कर लोगे तब आपको जो खुशी मिलेगी, उस खुशी से बढ़कर कोई खुशी नहीं है| इस दुनिया में जब हम कोई अपना गोल पूरा करते हैं, तो हमें एक प्राउड फील होता है- अपने संकल्प को जब हम पूरा करते हैं तो खुद पर घमंड करते हैं कि हां मैंने किया है| आपको अपने ऊपर प्राउड फील करना है कि हां मैंने अगर यह सोचा था| तो मैंने यह पाया इसका मतलब अगर मैं और कुछ सोच लूंगा तो मैं वह भी पा सकता हूं, लेकिन उसके लिए आपको शुरुआत करनी पड़ेगी घर पर बैठे-बैठे कुछ नहीं होता अगर आपको कुछ पाना है- तो आपको लड़ना सीखना पड़ेगा- अपने मां-बाप के साय से निकलकर अपने आप को इस दुनिया में सूर्य की तरह चमका ना होगा| जैसे सूर्य चमकता है और जब सूर्य चमकता है तो उसकी चमक के आगे बड़ी से बड़ी रोशनी फीकी लगने लगती है|| तो आप को सूर्य की तरह चमकने के लिए खुद को दिन रात मेहनत की तपस्या में खुद को जलाना होगा और जब आप ऐसा करोगे तब आप एक न एक दिन जरूर चमकोगे तो अपनी चाहत को पाने के लिए उसको जीना जरूरी है- जब आप अपनी चाहत को जिओगे तब आप इस जीवन में जो पाना चाहते हो वह पा सकते हो|
Comments
Post a Comment