अच्छे वक्त का इंतजार मत करो|Don't wait for opportunity, create it.

 

अच्छे वक्त का इंतजार मत करो|Don't wait for opportunity, create it.  https://mabmotivation.com/dont-wait-for-opportunity-create-it

19 September 2022|motivation blog in hindi  /

visit my official website https://mabmotivation.com/ 

अच्छे वक्त का इंतजार मत करो | कितने लोग हैं जो यह सोचकर इंतजार करते रहते हैं कि अभी सही समय नहीं हैं| जब सही समय आएगा तब शुरू करूंगा, अभी यह बिजनेस शुरू करने का सही समय नहीं हैं| जब यह सही समय आएगा तब मैं शुरू करूंगा और यही उनकी सबसे बड़ी भूल, सबसे बड़ी बेवकूफी lहोती हैं| अगर आप लोगों को गाड़ी चलानी है और आप इंतजार करोगे कि मैं गाड़ी उस दिन चला लूंगा, जिस दिन सारे सिग्नल ग्रीन होंगे. तो आप से बड़ा गधा कोई हो नहीं सकता है| सारे सिग्नल ग्रीन होंगे तब तू चलाएगा इसका मतलब तू तो कभी चला ही नहीं पाएगा | वह गाड़ी 5,10,15 साल 20 साल 25 साल खड़ी रहेगी और तू इंतजार करता रहेगा कि सारे सिग्नल ग्रीन कब होंगे| अरे पागल आदमी कभी सिग्नल ग्रीन नहीं होंग| अगर तुझे गाड़ी चलानी है, गाड़ी चलाना सीखना है, तो तुझे अभी निकलना पड़ेगा और हर सिग्नल पर इंतजार भी करना पड़ेगा, हर लालबत्ती पर वेट करना पड़ेगा | उसके बाद ही तू अपनी मंजिल तक पहुंचेगा| अगर आपकी मंजिल है, तो उसके लिए अच्छे वक्त का इंतजार मत करो, जो अच्छे वक्त का इंतजार करते हैं, वह बीत जाते हैं, उनका जीवन बीत जाता है वह कुछ नहीं कर पाते इस सिर्फ इंतजार में रह जाते हैं | जीवन का एकमात्र रहस्य है कि कभी भी समय एक सा नहीं रहता | कभी खुशी कभी गम लगा रहता है- अरे आप खुद सोचो आपका यह जो दिल है, जब इसका आप इसीजी करवाते हो तो रिपोर्ट में ऊपर नीचे ऊपर, नीचे ऊपर लाइनें होती हैं और ऊपर नीचे लाइनों का मतलब है कि आप जीवित हो, आप जी रहे हो लेकिन अगर वह लाइन सीधी हो जाए तो उसका मतलब क्या है, कि आप निपट गए, आप थे, अब आप हो नहीं | तो जीवन में सुख-दुख चलता रहेगा, कभी आप पास होंगे, कभी आप फेल होंगे लेकिन कोशिश तो करनी पड़ेगी |


अगर आप इसी इंतजार में बैठे रहोगे कि जब सारे सिग्नल ग्रीन होंगे उस दिन मैं चला लूंगा, तो इसका मतलब आप कभी नहीं चला पाओगे आप वक्त का इंतजार करते रह जाओगे और आपको वक्त कुचल कर चला जाएगा और वह वक्त किसी और का होगा| आप बैठकर सिर्फ रो रहे होगे| इस दुनिया में किसी को भी सब कुछ नहीं मिलता, उसको जो भी चाहिए उसको पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, लगातार करनी पड़ती है कोई भी इंसान जो आज सक्सेसफुल है | वह उस लेवल तक सक्सेस तभी पा सका है, जब वह दिन-रात उस काम में लगा रहा उसने नहीं देखा कि मैं पास होगा कि फेल कोशिश करते रहना है मेरा कर्म यही है|| आपको अपना काम करना होगा, अगर आप इंतजार करते रहोगे तो आपको वो मिलेगा जो मेहनत करने वाले ने छोडा होगा||| कुछ लोग कुछ दिन मेहनत करते हैं, उसके बाद बंद कर देंगे यार मेरा कुछ नहीं हो सकता, मेरा ऊपरवाला मेरे साथ नहीं है, मेरी किस्मत खराब है, मेरा वक्त सही नहीं चल रहा- जब वक्त आएगा मैं तब कोशिश करूंगा | अरे गधे जब तू कोशिश करता रहेगा तभी तो वक्त आएगा| तुझे कैसे पता चलेगा कि वक्त आ गया है, अब कोशिश करनी है| कोशिश तो तुझे करते ही रह नहीं पड़ेगी अगर वक्त अच्छा हो या बुरा हो वह तो तुझे कोशिश करने के बाद ही पता चलेगा कि अगर तू पास हुआ तो तेरा वक्त अच्छा था तू फेल हुआ तेरा बुरा था| क्या पता अभी जो तुझे जो तू पाना चाहता है, भगवान तेरे को उससे ज्यादा अच्छा देना चाहता हो, जिस नौकरी की तलाश में तू आज है, उस नौकरी के लिए तू बना ही नहीं है, वह तुझे आज तकलीफ इसलिए दे रहा है कि वह चाहता है कि तू इस तकलीफ से कुछ सीखे, इस तकलीफ में अपने आप को निखारे, तो इस तकलीफ से ही अपने जीवन को नई दिशा दिखाएं | कभी कभी जीवन में जो हमें मिलता है, वही हमारे लिए बेहतर होता है| 


 इसी पर किसी एक कहानी याद आती है| एक व्यक्ति था उसका सपना था कि मुझे अपने परिवार के साथ अमेरिका जाना है, न्यूयॉर्क जाना है तो उसके लिए उसने जीवन भर काम किया, पैसे बचाएं   , उसने बीवी और 3 बच्चे सब कि उसने टिकट बुक करा ली जहाज की ,उसके जीवन में वह समय आ गया जब उसे अमेरिका जाने का मौका मिल रहा था 14 अप्रैल 1914 को उसे वह मौका मिला कि अब मैं जाऊंगा तो उसने अपनी जितनी भी कमाई थी | उससे टिकट्स बुक कर दी| लेकिन ऊपर वाले को तो कुछ और ही मंजूर था- 3 दिन पहले उसके बच्चे को कुत्ते ने काट लिया और डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन वगैरा लगाया और उसे क्वॉरेंटाइन कर दिया कि अभी यह 1 महीने तक कहीं नहीं जा सकता| वह आदमी बहुत दुखी हो गया क्योंकि उसके जो पैसे जहाज में लगे थे | वह वापस नहीं मिलने थे टिकट के पैसे सारे बर्बाद हो गए उसके जीवन की जो कमाई थी, जो उसने सपना था, वह उसका टूट गया और वह कुत्ते को पागलों की तरह ढूंढ रहा था कि अगर मुझे वह कुत्ता मिल जाए तो मैं उस कुत्ते को जिंदा चबा जाऊं | 14 अप्रैल 1914 को उसने देखा कि उसका जहाज पानी में उतर चुका है और अब वह अमेरिका जाने के लिए रवाना हो चुका और उसके सपने टूट गई- वह बिखर गया- उसको बहुत तकलीफ हो रही थी- उसे पूरी रात नींद नहीं आई वह और उसका परिवार बहुत दुखी था- बहुत हताश हो गया था | कि यार हमारा तो किस्मत कितनी खराब है| 16 अप्रैल 1914 को उसने न्यूज़ पेपर में पढ़ा कि जो जहाज अमेरिका जाने के लिए रवाना हुआ थ| वह पानी में डूब गया जिस जहाज का नाम था टाइटैनिक| जो कभी डूब नहीं सकता था, जिस जहाज को बनाया ही ऐसे गया था कि यह कभी डूब नहीं सकता | वह अपने पहले दिन ही डूब गया और वह व्यक्ति उस दिन इतना खुश हुआ कि अच्छा हुआ यार मैं उस जहाज में नहीं था, अगर आज मैं उस जहाज में होता तो, मैं भी उस पानी के अंदर डूब के मर गया होता, तो अब वह व्यक्ति जो कुत्ते को ढूंढ रहा था मारने के लिए अब वह कुत्ते को ढूंढ रहा है कि यार अगर इसके पांव धोकर पानी पीने को मिल जाए कि उसने हमें बचा लिया|| तो यह जो ऊपर वाला होता है ना इसकी प्लानिंग अलग होती है- आपका काम है कर्म करते जाओ जो मिला है, जो मिलना है वह उसके हाथ में छोड़ दो, उसकी चिंता मत करो बस यह सोचो कि मैं अपना काम कैसे कर सकता हूं | आप अपना काम करते जाओ जो होना है- वह होकर रहेगा और क्या पता जो आप चाहते हो- उससे बेहतर आपको ऊपर वाला देना चाहता हो कि तू यह चीज deserve नहीं करता लेकिन अगर आप उसके लिए मेहनत ही नहीं करोगे, काम ही नहीं करोगे, घर में बैठे रहोगे, तो फिर आपको कुछ नहीं मिलेगा, आपको मिलेगा कद्दू| 


अगर आप बरसात के मौसम में यह इंतजार करोगे कि बरसात जब रुकेगी तब मैं जाऊंगा- तब मैं अपना काम करूंगा- तो आप का कुछ नहीं हो सकता क्योंकि बरसात हो रही है- तो छाता लो और निकलो | अपना काम करो, दुनिया में सक्सेस पानी है तो आपको निरंतर प्रयास करते रहना है, कभी-कभी आप जो सोच रहे हो वह नहीं होता लेकिन आपको उससे बेहतर मिलता है| तो बेहतर उसी को मिलेगा- जो कोशिश करेगा और जो बारिश रुकने का इंतजार करेगा | उसका कुछ नहीं होगा, उसका वक्त निकल जाएगा| इसी पर एक कहानी और याद आई मुझे एक बार एक व्यापारी होता है वह राजा के पास जाता है कि मुझे राजा के पास जाना है और राजा का जन्मदिन है, तो उसको तोहफा देने हैं- तो उतने में एक बिल्ली उसका रास्ता काट जाती हैं और उसमें सुना होता है कि बिल्ली जब रास्ता काट जाए तो आपको वापस आ जाना चाहिए | तो वह राजा को तोहफा देने नहीं जाता | राजा बहुत गुस्सा होता है, राजा उसको निकाल देता है, उसको व्यापार जो करता होता है उससे वह छीन लेता है कि अब तेरा सारा धंधा पानी बंद| वही एक व्यापारी और होता है जब वह घर से निकलता है| उसका भी बिल्ली रास्ता काट जाती हैं लेकिन वह रुकता नहीं है वह चला जाता है  जो होगा देखा जाएगा| मेरा काम है जाना मैं जा रहा हूं वह जाता है राजा को तोहफा देता है | राजा बहुत खुश होता है और उसको बोलता है कि अब तुम अपना धंधा और बढ़ाओ हम तुम्हें और काम देंगे, हमारे राज्य में बड़े पैमाने पर काम करो तो फिर वह बहुत खुश होता है, वह अपने घर जाता है, बीवी बच्चों को तोहफे देता है कि ऐसे ऐसे मुझे राजा ने बोला है मैं बहुत खुश हूं और हमारा धंधा और बढ़ गया है| लेकिन वही जो व्यक्ति वापस गया था | उसको राजा ने निकाल दिया, उसकी बीवी उसे छोड़कर चली गई- उसके बच्चे को लेकर चली गई और अब वह अकेला पड़ गया क्योंकि वह दकियानूसी बातों पर विश्वास करके घर पर बैठ गया जो उसने चीजें सुन रखी थी|



  वक्त का इंतजार नहीं करना चाहिए, वक्त किसी का नहीं आता वक्त को लाना पड़ता है| अगर वह व्यापारी गया होता तो उसको भी वही सब मिलता जो दूसरे व्यापारी को मिला था | लेकिन वह बैठ गया, वो रुक गया और उसने अपना सब कुछ खो दिया और यही सब करते हैं, सब कोशिश करते हैं, उसमें फेल हो जाते हैं फिर सोचते हैं कि अभी वक्त सही नहीं है कुछ टाइम बाद करेंगे और उनका वक्त कभी नहीं आता | वह हमेशा वक्त का इंतजार करते रह जाते हैं , जीवन कभी भी एक सा नहीं रहेगा | आज अगर धूप है- तो कल छांव है | आज अंधेरा है- तो कल उजाला होगा | क्योंकि कहते हैं ना हर अंधेरी रात के बाद उजाला आता है| तो अगर आप फेल हो रहे हो तुम मत हारो, मत थको लड़ते रहो-लड़ते रहो इंतजार मत करो| अपना काम करते जाओ जो होगा सो होगा एटलीस्ट खुद को तसल्ली रहेगी कि मैंने सारी कोशिशें करी मैंने अपनी तरफ से कुछ भी कमी नहीं छोड़ी तो आपको अपनी तरफ से कमी नहीं छोड़नी है| बाकी जो कोशिश करते हैं उनकी कभी हार नहीं होती इसलिए कोशिश करते रहनी चाहिए वक्त का इंतजार मत करो वक्त आता है जो कोशिश करता है | 

Comments

Popular posts from this blog

अपने दिमाग को पॉजिटिव रखे चाहे कुछ भी हो जाए हमेशा खुश रहे

पैसे से खुशियां कैसे खरीदें?HOW TO BUY HAPPINESS THROUGH MONEY ?