6 महापुरुषों की असफलता की कहानी| Story of failure of great men
6 महापुरुषों की असफलता की कहानी| Story of failure of great men
Motivational stories in hindi|FREE CONSULTATION CONTACT ME-8178463771

7 महापुरुषों की असफलता की कहानी| असफलता दोस्तों एक ऐसी चीज है जो हमें इस दुनिया के बड़े-बड़े ज्ञान सिखा देती हैं बस सीखने वाला होना चाहिए| हम लोगों की सफलता देखकर उससे प्रभावित होते हैं और हम भी वह करने लगते हैं लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि आज जो व्यक्ति इतना सफल है उसने कितनी मेहनत करी होगी इस सफलता को पाने के लिए नहीं कोई ऐसा नहीं सोचता, सब उसकी सिर्फ सफलता देखते हैं कोई उसके पीछे की मेहनत को नहीं देखता आज हम आप लोगों को ऐसे ही 7 लोगों की कहानी के बारे में बता रहे बताने जा रहे हैं जो इस दुनिया में बहुत कामयाब हुए लेकिन एक समय पर वह बहुत असफल भी हुए थे लेकिन उन्होंने कभी भी मेहनत करना नहीं छोड़ा उन्होंने कभी भी प्रयास करना नहीं छोड़ा उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी| क्योंकि सफल हर कोई होना चाहता है लेकिन उसके लिए कीमत देनी पड़ती है उसके लिए लगातार प्रयास करना पड़ता है बहुत से ऐसे लोग हैं जो आज बहुत कामयाब है लेकिन एक समय पर वह बहुत ही डूबे हुए थे तो आज हम आपको उन महानायको के बारे में बताने जा रहे हैं| आपको जो सबसे बेहतरीन स्टोरी लगे जिसे आप प्रेरित हो हमें जरूर बताइएगा चलिए शुरू करते हैं|

अमिताभ बच्चन एक समय था 2000 में जब हर कोई नई सदी का आगमन कर रहा था तब अमिताभ बच्चन कहते हैं कि मैं उस वक्त अपनी बर्बादी की खुशियां मना रहा था| क्योंकि अमिताभ बच्चन ने एक कंपनी शुरू करी थी जिसका नाम था एपीसीएल जो बहुत ही बुरी तरीके से डूब गई और उसको sick कंपनी बोल दिया गया कि यह कंपनी बर्बाद हो चुकी है जिसमें अमिताभ बच्चन ने अपनी अधिकतर जमा पूंजी लगा दी थी उस वक्त वह बहुत ही परेशान और दुखी थी उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें क्या करना है तब उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने दोस्त यश चोपड़ा से बात करी उस वक्त यश चोपड़ा ने उनको मूवी दी जिसका नाम था मोहब्बतें उसके कुछ टाइम बाद उनको एक show मिला जिसका नाम था कौन बनेगा करोड़पति जिसके बाद उनकी किस्मत पलट गई लेकिन वह कहते हैं कि उस बुरे वक्त में भी मैंने हार नहीं मानी थी मैंने जितना हो सके उतना प्रयास किया अपने वक्त को बदलने के लिए|

अक्षय कुमार एक समय था जब 2007 से लेकर 2011 तक अक्षय कुमार की सारी पिक्चरें फ्लॉप जा रही थी उन्होंने लगातार 14 पिक्चरें फ्लॉप दी थी| वह बहुत ही हारा हुआ महसूस कर रहे थे उनको उस वक्त अपना देश छोड़ने की भी सोची उन्होंने सोचा कि क्यों ना मैं अब यह काम छोड़ देता हूं और कनाडा चले जाता हूं उनके एक दोस्त ने उन्हें राय दी थी कि तुम्हें अब कनाडा जाना चाहिए वहां पर हम मिलकर बिजनेस स्टार्ट करेंगे इस चीज के लिए वह तैयार भी हो गए थे क्योंकि वह भी बहुत हताश हो गए थे| इतनी असफलता देखने के बाद लेकिन उनके मन में कहीं ना कहीं एक उम्मीद थी फिर उन्होंने सोचा कि क्यों ना मैं एक मूवी और करूं इस मूवी का नाम था राउडी राठौर जिसके बाद उनके कैरियर पूरी तरीके से बदल गया उन्होंने लगातार हिट पर हिट दी और आज वह बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं आज उनकी जो इज्जत है वह बहुत ज्यादा है तभी उन्हें पसंद करते हैं लेकिन एक समय पर यह व्यक्ति भी सफल होने के बाद असफल हुआ असफल होने के बाद फिर सफल हुआ और आज उस मुकाम पर पहुंचा जिस मुकाम पर वह है|

महेंद्र सिंह धोनी इन को कौन नहीं जानता यह सबसे लोकप्रिय कप्तान रहे हैं अब तक के इन्होंने हिंदुस्तान को तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल ट्रॉफी दिलवाई हैं लेकिन इनका भी बचपन कुछ खास नहीं रहा इनका परिवार काफी ही मध्यम वर्ग था इनके पिताजी और परिवार वाले चाहते थे कि यह पढ़े-लिखे गवर्नमेंट जॉब करें तो इन्होंने रेलवे में टीटी की जॉब शुरू कर दी और साथ ही साथ इन्होंने अपना खेल नहीं छोड़ा और यह रेलवे की ओर से क्रिकेट खेलते रहे| 2001 से 2003 तक लगातार बार-बार टीम इंडिया में मौका पाने की कोशिश करी लेकिन इनको मौका 2004 में जाकर मिला तब तक यह बहुत टूट चुके थे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और प्रयास करते रहे जब इन्हें मौका मिला तो 2007 में हिंदुस्तान वर्ल्ड कप में बहुत खराब प्रदर्शन किया था उसके बाद सौरव गांगुली को कप्तानी से हटा दिया गया उसके बाद सचिन को कप्तान बनाने के लिए बीसीसीआई ने सोचा लेकिन सचिन ने बोला कि नहीं, मैं चाहता हूं कि आप धोनी को कप्तान बनाए उस समय धोनी को कोई नहीं जानता था लेकिन सचिन ने पहचान लिया था कि यह बहुत ही बेहतरीन कप्तान बनेगा| उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया गया जब इनको कप्तान बनाया गया तो टीम के सीनियर खिलाड़ी इनके अंदर खेलना नहीं चाहते थे कि कैसे एक junior लड़का हमारा कप्तान बन सकता है लेकिन उन्होंने सभी परेशानी को हंस के झेला और मेहनत करी, टीम को फिर से जीरो से उठाया टीम को नई तरीके से बनाया उसके बाद इन्होंने T20 वर्ल्ड कप सबसे पहले जीता| सबसे पहले t20 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया है जो इन की कप्तानी में बनी थी उसके बाद 2011 में इन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में हिंदुस्तान को जीत दिलाई और उसके अलावा भी इन्होंने बहुत सी जगह जा-जा तक हिंदुस्तान को जिताया और टीम को नंबर वन बनाया लेकिन इसके लिए इन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था एक समय था जब इनका टीम में सिलेक्शन होना मुश्किल था और एक समय है जब यह टीम के लिए लगातार 15 साल खेलते रहे और टीम को हर उस जगह जीत दिलाई जहां पर हिंदुस्तान कभी नहीं जीता था|

इस दुनिया के सबसे जाने-माने वैज्ञानिक और scholar अल्बर्ट आइंस्टाइन को कौन नहीं जानता लेकिन इनका बचपन भी बहुत तकलीफो से गुजरा 4 साल तक बोल नहीं पाते थे, 7 साल तक लिख नहीं पाते थे जब यह कॉलेज में गए तो टीचरों ने बोला कि यह तो बहुत ही बेवकूफ़ चाइल्ड है इसका कुछ नहीं हो सकता- उसके बाद नौकरी पाने के लिए इन्होंने बहुत जद्दोजहद करनी पड़ी, इन्होंने बहुत ठोकरे खाई किसी को यह यकीन नहीं था कि यह इतना बड़ा वैज्ञानिक बनेगा इतनी ज्यादा रिसर्च करेगा हर कोई मेंटल समझता था| जहां शुरू में इन्हें पढ़ाई करने में इतनी समस्याओं का सामना करना पड़ा इतनी तकलीफ हुई और समस्याओं के बाद भी इन्होंने आज वह कर दिखाया फिजिक्स की दुनिया में जो कोई नहीं कर पाया -साइंस की दुनिया में यह बहुत ही बड़ी क्रांति की तरह साबित हुए इन्होंने ऐसे-ऐसे इन्वेंशन कि ऐसी ऐसी बातों को बताया जो किसी को नहीं पता था| बहुत सटीक सिद्धांतों बताई जिसे कोई नकार नहीं सकता क्योंकि इन्होंने जो भी चोरी इस बताई हैं वह बहुत ही सटीक और सही साबित हुई है इसलिए कभी भी इंसान को हार नहीं माननी चाहिए अपनी मुश्किल घड़ी में इन्हीं की तरह लगे रहे कामयाबी आपको जरूर मिलेगी|

स्टीव जॉब्स एप्पल के संस्थापक कौन नहीं जानता- एप्पल आज इस दुनिया में सबसे बड़ी कंपनी है जो 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की वैल्यू रखती हैं| इस कंपनी को इतना बड़ा बनाने में सिर्फ जॉब्स का बहुत बड़ा योगदान है लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त था जब स्टीव जॉब्स को उन्हीं की कंपनी से निकाल दिया गया था| मैनेजमेंट ने इनको हटा दिया यह बोलकर कि अब हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है लेकिन स्टीव जॉब्स ने हार नहीं मानी और उन्होंने एप्पल से जब निकाल दिया गया तो उन्होंने नई कंपनी शुरू करें जिसका नाम था पिक्सेल फिर कुछ समय बाद एप्पल को realise हुआ कि वह स्टीव जॉब के बिना कुछ भी नहीं है फिर उन्होंने स्टीव जॉब्स को बोला कि हमें आपकी जरूरत है प्लीज हमारी कंपनी फिर से ज्वाइन कर लीजिए आप को आप की पोजीशन फिर से मिल जाएगी उसके बाद स्टीव जॉब्स फिर से उस कंपनी को ज्वाइन किया और उन्हें उसी पोजीशन पर काम मिला जिस पर उन्होंने छोड़ा था| उनके ज्वाइन करने के बाद एप्पल कंपनी फिर से पटरी पर आ गई और उन्होंने अपनी कंपनी को बहुत ही बेहतरीन तरीके से संभाला| लेकिन क्या आप जानते हैं बचपन में जब यह पैदा हुए थे तो इनके मां ने इनहे छोड़ दिया था|, उसके बाद इनको अडॉप्ट किया गया और उन्होंने इनको पाला उसके बाद इन्होंने कॉलेज ज्वाइन किया लेकिन कुछ समय बाद इन्होंने कॉलेज को छोड़ दिया और टेक्निकल दुनिया में इनका शुरू से रुझान था तो इन्होंने एप्पल कंपनी खड़ी करी और उसके बाद तो हर कोई जानता है कि क्या हुआ इसलिए कहते हैं कि सभी की कुछ ना कुछ परेशानियां हैं तो हमें बस परेशानी को नहीं देखना है उसके हल को देखना है- जो हो गया उसको छोड़ो आप खुद ही सोचो अगर आपको आपकी कंपनी से ही निकाल दिया जाए तो इससे बुरा कुछ हो सकता है तो इनके साथ तो कितना बुरा हुआ था लेकिन उसके बाद भी उन्होंने बोला निकाल दिया- कोई बात नहीं मैं दूसरी कंपनी स्टार्ट करूंगा उन्होंने दूसरी कंपनी स्टार्ट करें जिसको आज हर कोई जानता है पिक्सेल इसलिए कभी भी किसी भी परेशानी में परेशानी को मत देखो उसके हल को ढूंढो क्या अच्छा हो सकता है यह देखो, क्या बुरा हुआ उसको छोड़ दो|

जेके रॉलिंग यह ऐसी महिला हैं जिन्होंने अपने शुरुआती जीवन में बहुत कष्ट देखें यह सिंगल मदर थी इनकी एक बेटी थी| और इनका खर्चा सोशल सिक्योरिटी से चलता था लेकिन इन्हें लिखने का बहुत शौक था तो इन्होंने लिखना शुरू किया यह अपने नजदीक के कैफ़े में बैठकर पूरे दिन लिखते रहती थी| इन्हें अपनी पहली किताब खत्म करने में 5 साल का समय लगा था 5 साल इन्होंने लगातार अपनी किताब को लिखा है और उसके बाद जब यह पब्लिशर्स के पास गई कि मुझे मेरी एक किताब छपवानी है क्या आप चाहोगे तो 12 परिसर ने उन्हें मना कर दिया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 13 पब्लिशर के पास गई थी तो उन्होंने बोला कि हां हम आपके किताब प्रिंट करेगे और जब वह किताब छपी तो वह इस सदी की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की सीरीज में नाम हुआ जिसकी आज तक 500 मिलियन से ज्यादा कॉपीज बिक चुकी है एंड स्टील काउंटिंग- अब तक तो आप लोग समझ ही गए होंगे कि मैं किस series की बात कर रहा हूं यह और कोई नहीं हैरी पॉटर की है| जो इस दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली सीरीज है किताबों की जिनकी लेखक एक समय पर मरने के बारे में सोचती थी लेकिन उन्होंने उस परेशानी को हराया और अपने सपनों के पीछे भागी और आज देखो बुक कितनी सफल बन चुकी हैं एक समय था जब खाना खाने के लिए सोशल सिक्योरिटी से पैसे मिलते थे और आज इनके पास हर वह चीज है जो वह पाना चाहती थी इसलिए हमेशा अपने सपनों के पीछे भागो कभी भी छोटी मोटी मुसीबतों से मत डरो और अगर आप हारने लगे तो आप इन लोगों के बारे में सोचिए कि इन लोगों ने किस परिस्थिति का सामना किया है उस हिसाब से आपकी परिस्थिति क्या उस से भी बदतर है सबको लगता है कि मेरी परिस्थिति ज्यादा बदतर है लेकिन ठंडे दिमाग से सोचेंगे तो आपको रास्ता जरुर देखेगा और वह रास्ता आपको कामयाबी की ओर ले जाएगा|
Comments
Post a Comment