कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना|motivational blog in hindi

 


Edit Image
कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना| कितनी सही बात नहीं है हम लोग जीवन भर यही सोचते रहते हैं कि अगर हम कुछ करेंगे तो सामने वाला क्या सोचेगा वह क्या लोग हमारे बारे में क्या बोलेंगे हम पूरे टाइम यही सोचते रहते हैं लेकिन हम यह समझ नहीं पाते कि यह अगर हम सोचेंगे तो लोग क्या सोचेंगे अगर हम यह सोचेंगे कि लोग हमारे बारे में क्या कहते हैं तो हम कभी भी आगे नहीं बढ़ सकते हम वह काम नहीं कर सकते जो हम करना चाहते हैं क्योंकि हमारे मन में हमेशा एक दर बना रहेगा कि लोग क्या सोचेंगे मेरे बारे में लोग आपके घर का राशन चलाते हैं जो उनके सोचने ना सोचने से आपको फर्क पड़ता है कहीं पर भी आपने सुना है कि किसी इंसान ने किसी की तारीफ करी होगी नहीं इनका काम ही होता है दूसरों की टांग खींचना, नफरत फैलाना, उनको आगे ना बढ़ने देना और जो लोग इस बारे में सोच के आगे नहीं बढ़ते कि- वह क्या सोचेगा मेरे बारे में वह कुछ नहीं कर पाते वह हमेशा उन लोगों में शामिल हो जाते हैं बल्कि वह फिर उन लोगों की तरह बन जाते हैं जो दूसरे लोगों की बुराई करते हैं पीछे से उनको बुरा भला कहते हैं- किसी को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते सिर्फ सबके टांग खींचते हैं|

Edit Image
दोस्तों एक बात मैं बता दूं आपको जो दुनिया की परवाह करते हैं ना वह कुछ नहीं करते लेकिन जो दुनिया की परवाह नहीं करते ना वह दुनिया को बदल देते हैं- तो अगर आप किसी भी चीज को करने जा रहें हैं| जो छोटी से छोटी हो या बड़ी से बड़ी आप मत सोचो कि आपके बारे में दुनिया क्या सोचेगी, लोग आपको क्या बोलेंगे, आप के साथ क्या व्यवहार करेंगे क्योंकि आपके घर का राशन आपको भरवाना है| आपके घर खर्चो को आप को चलाने हैं लोगों को नहीं लोगों का काम सिर्फ भोकना होता है और कुत्ते भोंकते रहते हैं और हाथी अपनी चाल चलता रहता है| कभी भी हमारे अंदर के डर नहीं होना चाहिए किसी काम को लेकर किया यह काम मैं नहीं करूंगा क्योंकि लोग इसके बारे में बुरा बोलेंगे गलत काम नहीं होना चाहिए वह काम सही होना चाहिए फिर चाहे वह बिल्कुल छोटा ही काम क्यों ना हो हमें नहीं सोचना चाहिए| एक बात बताइए एमबीए चायवाला हर कोई उसको जानता है उसने चाय का ठेला लगाया एमबीए करने के बाद, आप सोच सकते हो कि मतलब क्या नजारा होगा उसके परिवार के लिए कितना लोगों ने उसको बोला होगा, कितना क्रिटिसाइज किया होगा कि अरे एमबीए करी थी इसलिए चाय का ठेला खोलने के लिए लेकिन उसकी सोच कितनी बड़ी थी ये किसी को नहीं पता था सबको लगा होगा की एक चाय का ठेला वह एक चाय का ठेला चलाएगा उसके बाद वह उसमें चार बिस्किट बेचगा 1-2 नमकीन रख देगा और उसको बेचेगा लेकिन उसने क्या किया उसने नाम कमाया, उसने ब्रांड बनाया , एमबीए चायवाला कि आज पूरे देश में 100 से ऊपर ब्रांच हैं |

Edit Image
कोई भी काम छोटा नहीं होता आपने लोहार सुना होगा जो लोहे का काम करता है ठीक है वहीं tata steel वह भी तो लोहार ही हैं लेकिन वह बड़े पैमाने पर लोहार है उसने यह सोचा कि मैं लोहे का बिजनेस नहीं करूंगा क्योंकि लोग मुझे लोहार कहेंगे तो क्या वह आगे बढ़ पाता नहीं लेकिन उसने अपने आपको ब्रैंड बनाया- तो दोस्तों हमें खुद को ब्रैंड बनाना है हमको यह नहीं सोचना कौन क्या बोलेगा एक बात बताओ यह जीवन आपका है उसका नहीं और कहीं भी किसी की भी इज्जत नहीं जाती मैं एक बात बता दूं आज आपको बहुत जरूरी बात है की किसी की नजर में आपकी इज्जत नहीं जाती इज्जत सिर्फ आपकी अपनी नजर में होती है इसके अलावा किसी की नजर में नहीं होती और आपको फर्क भी नहीं पढ़ना चाहिए कोई आपके बारे में क्या बोल रहा है क्या सोच रहा है क्यों क्योंकि इज्जत सिर्फ और सिर्फ हम करते हैं और अगर हम सोच रहे थे कि हमारी इज्जत चली गई तभी हमारी इज्जत जाती है लेकिन अगर हम यह सोच ही न रखे मेरी इज्जत चली गई, किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि आपके ऊपर उंगली उठा दे|





Edit Image

हिंदुस्तान के अधिकतर लोग असफल ही इसलिए हैं क्योंकि वह यह सोचते हैं करने से पहले कि लोग क्या सोचेगे मेरे बारे में- क्या राय बनाएंगे- हम लोगों को ना बहुत फर्क पड़ता है, दूसरे की सोच से हमें इस मेंटालिटी को चेंज करना चाहिए हमें अपनी सोच बदलनी चाहिए क्योंकि कोई भी इंसान हमारे लिए नहीं जी रहा तो हम क्यों उसके लिए जिये? वो हमारी ख्वाहिश पूरी नहीं कर रहा,, उसके सोचने ना सोचने से क्या फर्क पड़ता है खुद बताओ |आपको अगर किसी ने आपको गाली दे दी हम लड़ने चले जाते हैं लेकिन वही कोई फॉरेन कंट्रीज में या कोई दुसरी भाषा में आपको गाली देकर जाएगा- आपको समझ नहीं आई तो आपका उसकी बात का कोई असर नहीं होगा| आप उसे क्या बोलोगे मुझे मतलब नहीं पता तुम तो हम पर दुसरो की बात का भी कोई असर नहीं होना चाहिए-लोग हमारे बारे में क्या सोच रहे हैं सोचने दो -लोगों का काम है सोचना और वह अगर अपना काम नहीं करेंगे तो फिर कौन करेगा आप करोगे और अगर आप उनका काम करोगे तो आपका काम कौन करेगा इसलिए अपने काम पर ध्यान दो किसी ने आपको क्या बोला, कोई आपके बारे में क्या सोचता है, किसी की क्या राय है आपके बारे में, आपको इस बात पर ध्यान नहीं देना है |




Edit Image
इस दुनिया में आज के समय में कोई किसी की इज्जत नहीं करता आपकी सामने से लोग इज्जत करेंगे लेकिन आप जैसे ही पीठ करोगे उनकी तरफ लोग आपको गाली देंगे, लोग आप को बोलेंगे गधा है अरे इसे कुछ नहीं आता यह खुद को बहुत स्मार्ट समझता है तो लोग किसी की इज्जत नहीं करते चाहे आप कितने भी अच्छे हो - कितने भी बुरे हो जाओ| इसिलिये हमें सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान देना है, हमें उसे कैसे पाना है, अगर आप कुछ भी करना चाहते हैं तो आप करो सोचो मत करो| एक चीज बताओ अगर आप एमबीए चायवाला ने सोचा होता कि यार मैं चाय का ठेला लगा रहा हूं लोग क्या सोचेंगे तो वह आज इतना अमीर नहीं होता, आज उसके पास घर है, गाड़ी है, बंगला है, इज्जत है, जिन लोगों ने उस पर उंगली उठाई होगी आज उसने उनकी उंगलियां काट दी| उनकी उंगलियां उनके पास नहीं है वह उस पर कभी फिंगर नहीं कर सकते तो हमें इस सोच को बदलने के लिए सबसे पहले अपनी सोच बदलनी पड़ेगी कि हमें कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए आपके बारे में कोई क्या सोचता है आपका काम है, आपका घर है, आपका परिवार है, जिसे आप को चलाना है और किसी को नहीं तो यह इज्जत आपकी आपके नजर में होनी चाहिए जब शीशे के आगे खड़े हो तो आपको यह गर्व से कहना चाहिए हां मैंने ऐसा कोई काम ही नहीं किया जिससे मेरी इज्जत जाए इस दुनिया में बहुत से लोग जो कामयाब हैं वह दुनिया के बारे में नहीं सोचते वह अपने बारे में सोचते, अपने लक्ष्य के बारे में सोचते हैं ,उसे कैसे पाना है इस बारे में सोचते हैं तो हमें भी सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान देना है और लोगों की बातों को सुनकर अनसुना कर दो जैसे आपको समझ ही नहीं आती उनकी भाषा कौन सी है, उनकी बात मायने नहीं रखती- उनकी राय आपके लिए मायने नहीं रखती- वह गधे आपकी नजर में और आप अपना मजे में रहो अपने काम को करते रहो- दुनिया के बारे में सोचना बंद करो- जो दुनिया की सोचते हैं वह डूब जाते हैं-जो अपने लक्ष्य की सोचते हैं- वही कामयाब बनते हैं- तो इससे हमें पता चलता है कि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना छोड़ो बेकार की बातों को कहीं बीत ना जाए रैना |

Comments

Popular posts from this blog

अपने दिमाग को पॉजिटिव रखे चाहे कुछ भी हो जाए हमेशा खुश रहे

पैसे से खुशियां कैसे खरीदें?HOW TO BUY HAPPINESS THROUGH MONEY ?

अच्छे वक्त का इंतजार मत करो|Don't wait for opportunity, create it.