अपने जीवन के फैसले खुद ने| अपने जुनून को अपना प्रोफेशन बनाये make your passion your profession

 

अपने जीवन के फैसले खुद ले| अपने जुनून को अपना प्रोफेशन बनाये

21 September 2022|motivation blog in hindi

make your passion your profession



अपने जीवन के फैसले खुद ने| आज का विषय बहुत ही संवेदनशील है| आजकल के माता-पिता अपने बच्चों पर अपने फैसले थोपते हैं| वह चाहते हैं कि उनका बच्चा वह करें जो वो नहीं कर पाए| वह यह चाहते हैं कि हमारा बच्चा वह करें जो वह करवाना चाहते हैं, वह कभी भी अपने बच्चे से नहीं पूछते कि बच्चे तू क्या करना चाहता है, तेरा किस चीज में इंटरेस्ट है, ऐसी कौन सी चीज है जिससे तू प्यार करता है, जैसे तू करना चाहता है जो तेरे सपना है| वह तो बच्चे के पैदा होते ही बस उसे ही कह देते हैं कि मेरा बेटा डॉक्टर बनेगा, मेरा बेटा इंजीनियर बनेगा या लॉयर बनेगा, वह कभी भी यह नहीं सोचते कि उनके बेटा कुछ और भी तो बनना चाह सकता होगा| तो क्यों ना उसका फैसला उसी को लेने दे| उसमें अपने फैसले ना थोपे| मां बाप को लगता है कि वह अपने बच्चे के लिए बिल्कुल सही डिसीजन ले रही हैं लेकिन ऐसा नहीं है|| इस धरती पर सभी को अधिकार है कि वह अपने फैसले स्वयं ले, किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि उसके जीवन के फैसले कोई और ले चाहे वह हमारे माता-पिता ही क्यों ना हो| और एक सबसे बड़ी जो गलती है वह यह है कि, अगर किसी के पापा डॉक्टर हैं तो वह यही चाहता है कि मेरा बेटा भी डॉक्टर बने, किसी के पिताजी इंजीनियर हैं तो वह यही चाहता है कि मेरा बेटा भी इंजीनियर बने- लेकिन क्या क्या कोई भी माता-पिता इस चीज की गारंटी ले सकता है| जो वह फैसले अपने बच्चे के लिए ले रहे हैं- उसी में उसे कामयाबी मिलेगी| और जिस राह पर चलकर किसी को सफलता मिली है, चाहे वह हमारे पिताजी ही क्यों ना हो- क्या उसी राह पर उसके बच्चे को भी सफलता मिलेगी | क्या इस चीज की गारंटी कोई भी माता-पिता दे सकता है- नहीं दे सकता क्योंकि ऐसा है ही नहीं क्योंकि यह किसी किताब में नहीं लिखा कि अगर किसी के पिता जी बहुत अच्छा सर्जन थे , तो उसका बेटा भी उतना ही अच्छा सर्जन बने- कि सचिन रमेश तेंदुलकर अगर बहुत अच्छा बैट्समैन था तो उनका बेटा भी उतना ही अच्छा बैट्समैन होगा क्योंकि ऐसा नहीं है| जब तक बच्चे का इंटरेस्ट उसमें खुद नहीं होगा वह अच्छा कर ही नहीं सकता, अगर आप उसको डॉक्टर बना भी दोगे वह उतना बेहतरीन डॉक्टर नहीं बन पाएगा जो आप चाहते थे| वह कभी खुश नहीं रहेगा क्योंकि खुशी तब मिलती है जब हम अपने मन मुताबिक काम करते हैं|जिस काम को करने में मजा आता है |



आप सभी ने बिल गेट्स के बारे में सुना होगा बिल गेट्स को अच्छा लगता था| कंप्यूटर के साथ खेलना तो उन्होंने अपना फ्यूचर कंप्यूटर में चुना क्योंकि उसमें उनका इंटरेस्ट था, उन्हें वह करना पसंद था- इसीलिए वह आज इतने सक्सेसफुल हैं- लेकिन  हमारे 90 से 95% मां बाप अपने बच्चे पर ठोकते हैं, कि तू डॉक्टर, इंजीनियर या लॉयर ही बनेगा| इसके अलावा तू कुछ नहीं बन सकता| मुझे कहानी याद आई एक बार एक सर्जन होते हैं, जो बहुत ही बेहतरीन डॉक्टर थे ,अब उनका रिटायरमेंट पास आ गई थी- क्योंकि अब वह जब सर्जरी करते थे तो उनके हाथ कांपते थे| तो उन्होंने रिटायरमेंट ले ली रिटायरमेंट के बाद, उन्होंने बहुत बड़ी पार्टी दी ,उनके जितने भी दोस्त, सहकर्मी और जूनियर थे| वह सब आए उस पार्टी में और सब उनका बहुत सम्मान करते थे, क्योंकि वह बहुत ही बेहतरीन डॉक्टर थे| तो अपनी पार्टी में वह बिल्कुल साइड में खड़े थे- तो उनसे जाकर उनके जूनियर ने पूछा कि सर आपको कैसा लग रहा है| आप इतने बेहतरीन करियर का आज अंत कर रहे हैं, आपको तो बहुत दुख हो रहा होगा?   तो उन्होंने बोला नहीं मुझे दुख नहीं हो रहा, क्योंकि मैं बचपन से ही डांसर बनना चाहता था, लेकिन मेरे माता-पिता ने मुझे जबरदस्ती डॉक्टर बनवाया| मैं बेशक बहुत अच्छा डॉक्टर बना लेकिन मेरा कभी भी इस काम में मन नहीं था| मैं आज इसीलिए दुखी हूं, कि अगर मैं उस वक्त अपने माता-पिता से लड़ पाता और उन्हें यह कह पाता कि नहीं मुझे डॉक्टरी नहीं करनी तो शायद आज मैं इतना नाम नहीं कमा पाता, इतना पैसा नहीं होता- लेकिन फिर भी मैं खुश रहता| क्योंकि वह मेरा फैसला होता मैं अपने मन मुताबिक काम कर पाता, जिस काम में मुझे मजा आता, लेकिन मैं उस वक्त उस चीज को नहीं बोल पाया- जिसकी वजह से आज मैं बहुत दुखी फील कर रहा हूं- कि मैंने अपने जीवन के इतने साल उस काम में गुजार दिए जिस काम में मुझे कभी मजा ही नहीं आया| तो दोस्तों इस को क्या पता चलता है कि आप आज जो अपने मां-बाप के फैसले को मान लेते हैं,- कि आपके पास कोई ऑप्शन नहीं है लड़ते नहीं आप उनको समझाते नहीं है -आप उनके दबाव में कोई भी काम कर लेते हैं- जो वह चाहते हैं, तो इसमें आपकी गलती है |आपको अपने मां-बाप की सुननी चाहिए कभी-कभी हमारे फैसले गलत होते हैं- लेकिन आपको वही काम करना चाहिए जो आप करना चाहते हैं जिस काम में आपका इंटरेस्ट है| जिस काम को आपको करने में मजा आता है, अगर आप किसी के कहे पर कोई काम करेंगे तो आप उसमें कभी भी खुश नहीं रहेंगे- क्योंकि यह जीवन आपका है- इसके फैसले लेने का अधिकार आपका होना चाहिए आपके माता-पिता का नहीं, क्योंकि कोई भी माता-पिता इस चीज की गारंटी नहीं दे सकता कि जो वह फैसले ले रहे हैं, वही फैसला सही होगा उनके बच्चे के लिए- हर एक इंसान को अपने फैसले लेने की आजादी है और आपको भी अगर अपना जीवन खुश में रहना है- खुशी से जीना है तो आपको अपने फैसले खुद लेने चाहिए|


3 IDIOT MOVIE में एक डायलॉग था ना, जो फरहान अपने पिताजी से कहता है- कि पापा मुझे आईआईटी नहीं करनी, मुझे इंजीनियरिंग नहीं करनी, मैं फोटोग्राफर बनना चाहता हूं- तो उसने वही बोला होता है- कि माना में कम पैसे  कमाओगा- मेरे पास छोटा घर होगा- छोटी गाड़ी होगी- लेकिन मैं खुश रहूंगा- मैं अपने काम को इंजॉय करूंगा- जिस दिन मैं मरूंगा उस दिन मैं यह नहीं सोचूगा कि- मैं अपने फैसले खुद नहीं ले पाया- मैं वह काम करता रहा जिसमें मुझे मजा ही नहीं आता था -जबकि मैं वह काम कर सकता था | जिसको मैं करना चाहता था | तो पैसा इतनी बड़ी चीज नहीं है, अगर आपको किसी चीज में इंटरेस्ट है, तो अपने मां बाप से बोलो, उन्हें समझाओ ना समझे तो लड़ो तब तक लड़ो जब तक आप जीत,ना जाओ क्योंकि अगर आप अपने मन मुताबिक काम नहीं करते तो जिस दिन आप बिस्तर पर मरने के लिए लेटे होंगे- उस दिन आपके मन में दुख होगा- पछतावा होगा, कि काश मैंने उस टाइम अपने पिताजी से लड़ाई कर ली होती| तो आज मैं मरते टाइम इतना दुखी नहीं होता| आज मुझे पछतावा नहीं होता और यही गलती हम में से अधिकतर लोग करते हैं| साथ-साथ यहां पर मां बाप की भी गलती है| उन्हें समझना चाहिए कि उनके बेटे का या बेटी का इंटरेस्ट किस चीज में हैं, क्योंकि वह जो फैसले ले रही हैं वह हमेशा सही नहीं हो सकते| वह जो फैसले ले रही हैं, उनसे वह खुश हो सकते हैं, लेकिन उनका बच्चा खुश है या नहीं यह भी जरूरी होता है| हम समाज के चक्कर में अपने खुद के बच्चे का जीवन दुख से भर देते हैं| उन्हें लगता है कि वह अच्छा फेसला ले रहे हैं| इसमें उसकी ज्यादा कमाई होगी- लेकिन वह खुश है कि नहीं, वह यह चीज भूल जाते हैं- इसलिए कभी भी कोई भी फैसला लें- तो जब तक आपका दिल और दिमाग ना कहें तब तक उस फैसले को मत माने, अगर आपका दिल और दिमाग कह रहा है ,यह गलत है तो वह गलत है, अगर आपका दिल और दिमाग किसी और चीज में लगता है | 


तो उसी काम को करें क्योंकि जब एक लड़के ने अपने पिताजी से कहा है कि पिताजी मुझे पेंटर बनना है| तो उसके पिताजी ने बोला कि अरे तो पेंटिग करके क्या करेगा- क्या कमा लेगा- इतने में तो तेरा घर भी नहीं चलेगा- इससे अच्छा है तो कुछ और काम सोच, तो उसने बोला नहीं मुझे पेंटर ही बनना है और कुछ भी हो जाए मैं पेंटर बनके रहूंगा| उसने अपने दिल और दिमाग की सुनी और आज उसकी एक पेंटिंग की कीमत एक मिलियन डॉलर है\ उसका नाम है पिकासो जिसे दुनिया में हर कोई जानता है| तो आप जो भी काम करें उसमें इतनी लगन से करें, इतनी मेहनत से करें, इतनी डेडीकेशन के साथ करें कि आप से बेहतर कोई वह काम कर ही ना पाए| जब आप करें तो दुनिया आप को देखें और हमेशा वही करें जिसको आपका दिल और दिमाग चाहता है | किसी के कहने से कोई काम ना करें, चाहे वह कोई भी हो क्योंकि आपके फैसले लेने का अधिकार सिर्फ आपको है- इसके अलावा किसी को नहीं यह बात हमेशा ध्यान रखें| अगर आपका मन पेंटिंग में है तो पेंटर बने-डांसिंग में है तो डांसर बने- क्रिकेट में है तो क्रिकेटर बने- अगर आपके पिताजी यह कह रहे हैं कि नहीं तुझे डॉक्टर बनना है- इंजीनियर बनना है- तो उनसे यही  पूछो पापा क्या आप इस चीज की गारंटी दे सकते हो कि जो आप कह रहे हो, वह मैं करूं, तो मैं जीवन भर खुश रहूंगा| मैं आपसे कह रहा हूं कि मैं इस चीज से खुश नहीं रहूंगा- मेरा दिल इस चीज में लगता है- तो मैं इसी काम को करूंगा क्योंकि अगर आप  अपने जुनून को अपना प्रोफेशन बना लोगे तो आप उसमें दुनिया के नंबर वन आदमी बनोगे| चाहे वह काम कुछ भी हो इस दुनिया में कोई भी काम छोटा नहीं होता| आपने एमबीए चायवाला के बारे में तो सुना ही होगा ना, एक चाय वाले को लोग कितना छोटा समझते हैं| लेकिन वही देखिए जब उसने इतनी सारी आउटलेट खोले तो आज उसे कोई भी छोटा कहने वाला है? नहीं- आज वह एंटरप्रेन्योर है- तो यही होता है -चीज की शुरुआत छोटी से होती है- जब आपको लोग मजाक बनाते हैं| लेकिन जब आप बहुत बड़ा काम करते हैं बहुत बड़े पैमाने पर करते हैं तो आप नाम कमा लेते हैं|  क्योंकि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता उसको करने के तरीके से पता चलता है| अब एक चीज सोचिए जो टाटा स्टील है वह देखा जाए तो लोहार है, लेकिन वह इतने बड़े पैमाने पर काम करता है, कि दुनिया में कोई उसके टक्कर नहीं हैं | तो आप जो भी काम करें उसको बड़े पैमाने पर करें जब आप बड़े पैमाने पर करेंगे तो दुनिया में आप की तूती बोलेगी- हमेशा अपने दिल की सुने और वही करें जो आप करना चाहते हैं, किसी को भी अपने फैसले मत लेने दें ,क्योंकि मरते समय आपको यह पछतावा नहीं होना चाहिए कि आपने जीवन भर किसी और के सुनी और अपने फैसले खुद नहीं लिये|

Comments

Popular posts from this blog

अपने दिमाग को पॉजिटिव रखे चाहे कुछ भी हो जाए हमेशा खुश रहे

पैसे से खुशियां कैसे खरीदें?HOW TO BUY HAPPINESS THROUGH MONEY ?

अच्छे वक्त का इंतजार मत करो|Don't wait for opportunity, create it.