खुद के दम पर अमीर बनना सीखो Getting rich your own way

14 September 2022

 

खुद के दम पर अमीर बनना सीखो Getting rich your own way | आज हम इस बुक में दिखाए गए  Lesson  के बारे में बात करेंगे कि कैसे हम खुद के दम पर अमीर बन सकते हैं|| आखिर क्या वो तरीके हैं जो हमें अमीर बनाने में मदद करते हैं और क्या ऐसी बातें हैं | जो गरीब लोग करते हैं और अमीर लोग नहीं करते इन दोनों के बीच में इस बुक में गहराई से अंतर बताया गया है कि, अमीर की सोच कैसी होती है और गरीब की सोच कैसी होती है | क्यों गरीब - गरीब रह जाता है और एक अमीर इंसान - अमीर बनता चला जाता है| कोई भी गरीब इंसान गरीब इसलिए रहता है क्योंकि वह उसकी सोच पर Depend करता है बहुत से ऐसे गरीब इंसान भी हैं, जिन्होंने इस दुनिया में बहुत पैसा कमाया है वह भी खुद के दम पर क्योंकि उनके अंदर वह क्वालिटीज पहले से थी जो एक अमीर इंसान में होती हैं| उन्होंने उसको पहचाना उनको निखारा और उनको इस्तेमाल किया जो इस्तेमाल करके वह इतने अमीर इंसान बने हैं| शुरू करते हैं | 


1. शुरुआत से शुरू करें - हम सब यही सोचते हैं कि पैसा ही होता है जो अमीर और गरीब में फर्क पैदा करता है - जबकि Brian stacy-अकॉर्डिंग यह एक बहुत ही गलत सोच है |   अमीर और गरीब इंसान में पैसा नहीं बल्कि इंसान का Attitude है जो अमीर और गरीब में फर्क पैदा करता है | जो लोग सक्सेसफुल और वेल्थी होते हैं वह अपने पोटेंशियल और टैलेंट का पूरा यूज़ करते हैं वह रातो रात अमीर नहीं बन जाते| वह अपनी एनर्जी को एक ही जगह पर बहुत लंबे समय से लगाए हुए रहते हैं , तब जाकर वह अमीर बनते हैं| वह  Trial and Error कांसेप्ट को यूज करते हैं | ट्रायल मतलब ट्राई करते रहना और अगर गलत हो गया तो कोई बात नहीं लेकिन ऐसे करते-करते वह अपनी सक्सेस तक पहुंच जाते हैं | वह बार-बार कोशिश करते हैं जब तक उन्हें सक्सेस नहीं मिल जाती| हर कोई फाइनेंशली फ्री होना चाहता है हर कोई चाहता है कि उसके पास बहुत पैसा हो लेकिन फाइनेंशली फ्री होने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है | यह चीज आपको खैरात में नही मिलती या आपको कोई आकर नहीं देगा | यह आपको खुद पाना है इसके लिए आपको निरंतर प्रयास करते रहने होंगे| अमीर बनना एक स्किल है, आपको यह स्किल सीखनी होगी यही स्किल कोई भी सीख सकता है और जो इस इस स्किल को सीख जाता है वह अमीर बन जाता है| अगर आप  अमीर नहीं है तो इसका मतलब आपने यह स्किल सीखी ही नहीं आपको | यह स्किल कभी सीखना आया ही नहीं तो अगर आपको भी फाइनेंशली फ्री होना है तो आपको इस स्किल को सीखना होगा||

 2.अमीर बनना सीखे - कैसे आप अमीर बन सकते हैं- अमीर तो हर कोई बनना चाहता है, लेकिन ऐसे बहुत से कम लोग होते हैं | जो अमीर बन पाते हैं क्योंकि उन्हें पता ही नहीं है कि अमीर बनना कैसे हैं | वह कहीं ना कहीं कुछ ऐसी गलतियां कर रहे हैं जो उन्हें हमेशा गरीब बनाए रखती हैं| अमीर बनने से पहले आपको पहले यह देखना होगा कि ऐसी कौन सी गलतियां हैं | जो हमें गरीब बनाए रखे हैं| Brian stacy- इस किताब में दूसरे पॉइंट में- यह बताते हैं कि क्यों लोग गरीब है वह कहते हैं कि कुछ लोगों ने पहले से ही अपने दिमाग में यह बात बिठा कर रखी है कि वह कभी अमीर बन ही नहीं सकते, तो कोशिश करने का कोई फायदा नहीं है वह जैसे हैं वैसे ही बढ़िया अपना जीवन समझते हैं, कि हमारा जीवन इसी में व्यस्त है हमें इससे ज्यादा की जरूरत नहीं है|| इन तरीकों की सोच रखने वाला कभी भी अमीर नहीं बन सकता Brian stacy के हिसाब से कुछ लोग अमीर बनना चाहते हैं | जहां जाते हैं वह बोलते हैं कि एक न एक दिन बहुत अमीर इंसान बनूंगा, तुम एक दिन मुझे देखोगे कि मैं इस दुनिया का सबसे कामयाब इंसानों में से एक होगा लेकिन वह  ऐसा नहीं कर पाते क्योंकि वह उसके लिए कोई प्रयास ही नहीं कर रहे- वह सिर्फ यह एक बात बोल कर खुद को तसल्ली दे देते हैं कि हां मैं 1 दिन अमीर जरूर बनूंगा| वह कहते हैं ना बड़ी-बड़ी बातें और बड़ा पाव खाते|||| 

3. संतोष की भावना से दूर रहे-तीसरी बात अगर आप अपने पास रखे हुए पैसे से यह कहते हैं कि हां मेरे पास ठीक-ठाक पैसा है| अब ज्यादा मुझे हाथ पैर मारने की जरूरत नहीं है यार मेरे पास जितना है मैं उस में खुश हूं तो आप एक बात हमेशा जान लें कि आप कभी उस लेवल से ऊपर तो नहीं जाएंगे, लेकिन उस लेवल से नीचे जरूर आएंगे क्योंकि कब आपके पास कौन सी मुसीबत आन पड़ेगी- आपको नहीं पता और जिस दिन वह मुसीबत आएगी उस दिन आप उसके लिए तैयार नहीं होंगे और आप फाइनेंशली टूट जाएंगे||||

4.पैसों को मैनेज करना चाहिए-जो लोग अपने पैसों को मैनेज नहीं करते वह चीजों पर पैसे खर्च करते हैं जिन चीजों की उन्हें जरूरत नहीं है| वह आदमी एक न एक दिन फिर गरीबी के दलदल में जरूर फसेगा क्योंकि पैसों की कदर करना सीखे, psychology of money किताब में बोला है, कि आप पैसों को जो बोलते हैं, पैसा वही सुनता है अगर आप उसे वेस्ट करते हैं- अगर आप उसकी इज्जत नहीं करते तो आप उसे एक न एक दिन जरूर खो देंगे||||

 5.4 दिन की जिंदगी है खाओ पियो ऐश करो- पांचवी गलती जो लोग यह कहते हैं बस 4 दिन की जिंदगी है खाओ पियो ऐश करो कल की चिंता करने की जरूरत नहीं है- कल जो होगा वह कल देखा जाएगा, तो ऐसा आदमी कभी भी अमीर नहीं बने रह सकता अगर वह आज अमीर है | तो वह कल गरीब बनेगा, अगर वह आज गरीब है तो वह जीवन भर गरीब रहेगा क्योंकि अमीरों की सोच आज की नहीं होती वह आज के 30 साल बाद की सोच रखते हैं||

तो इन पांच बातों से आप समझ गए होंगे कि गरीब बने रहने की क्या वजह है| क्या ऐसी गलतियां हम कर रहे हैं जिसकी वजह से हम गरीब हैं| अब आपको यह जानना होगा कि अमीर बनने के लिए आपको क्या करना चाहिए वह ऐसे कौन से तरीके हैं जो आपको अमीर बनाते हैं चलिए शुरू करते हैं||| 


1.एक इंट्रप्रेन्योर बने - अगर आप लोगों को जल्दी अमीर बनना है तो आप लोगों को एक चीज जान लेनी चाहिए कि अमेरिका में 70 परसेंट लोग जो आज अमीर हैं| वह सब के सब बिजनेस कर रहे हैं और आप लोगों को यह नहीं पता होगा कि बिजनेस करना किसे कहते हैं| बिजनेस वह नहीं होता जो हम एक छोटी सी दुकान खोल ले और उसके बाद सुबह से लेकर शाम तक उसमें रगड़े और फिर जो उसकी कमाई हो और उसके बाद हम खुद को बोले कि हम बिजनेसमैन है|  बिजनेसमैन यह नहीं होता मैं आज इसके डिफरेंस के बारे में बताता हूं | आइए इसके बारे में बात करते हैं एक व्यक्ति सब्जी मंडी से तरबूज लाया वह तरबूज लाकर ₹10 का तरबूज ₹15 में बेच देता है, तो उसको कहते हैं, जो रेडी वगैरह पर काम करते हैं वह बिजनेसमैन नहीं है | दूसरा बिजनेसमैन क्या होता है जो एक तरबूज लाया उसने उसको ₹10 का लाया और ₹20 का बेचा तो उसकी कमाई ज्यादा हुई उसे बिजनेसमैन कहते हैं| तीसरा होता है एंटरप्रेन्योर - वह ₹10 का तरबूज लाता है उसको  जूस बनाकर बेचाता है और ₹10 का तरबूज वह ₹80 में बिकता है | उसको एंटरप्रेन्योर कहते हैं जो कम लागत में ज्यादा कमाई करता है | वह अपने दिमाग से पैसा कमाता है- वह अपने आईडिया से पैसा कमाता है तो अगर आपको भी कम वक्त में जल्दी अमीर बनना है तो आपको कुछ ऐसी सोच लानी होगी जो दुनिया से अलग है|||

 2.अपना काम खुद करे- अमीर अपना काम खुद करते हैं| वो अपने लक्ष्य तक पोहचने के सभी रास्ते तय करते हैं और अपना लक्ष्य पाकर रहते हैं | अमीर लोगों की खासियत यह होती है कि वह अपना काम खुद करते हैं वह किसी के भरोसे नहीं बैठे रहते | वह हर चीज में मास्टर होना चाहते हैं वह अपने जितने भी काम से रिलेटेड चीजें हैं उसको खुद जानना चाहते हैं कि वह कैसे होती हैं ताकि उन्हें किसी के ऊपर डिपेंड होकर नहीं बैठना पड़े और अगर कभी मुश्किल आये तो वह काम वह खुद कर लें||| 

 3.विशेषज्ञ बनें - इसमें कहते हैं कि अगर आपको अमीर बनना है तो उसका एक तरीका यह भी है | आपके पास कोई ऐसी डिग्री होनी चाहिए चाहे डॉक्टर हो, इंजीनियर हो, डेंटिस्ट हो कोई भी उस में आप सबसे टॉप पर होने चाहिए मतलब आप एक एक्सपर्ट की तरह होनी चाहिए| कि लोग आपसे मिलने के लिए आपकी मुंह मांगी कीमत दे क्योंकि बहुत से ऐसे अमीर डॉक्टर- इंजीनियर- लॉयर हमने देखे हैं जिनको लाखों-करोड़ों में फीस मिलती हैं| तो अगर आप कोई डिग्री होल्डर है तो अपनी फील्ड में एक टॉप पर जाने की सोचो | उस चीज को इतनी गहराई से सीखे कि आप से काम करवाने के लिए लोग आपके मुंह मांगी कीमत दें तो अगर आप कोई डिग्री होल्डर है तो सबसे पहले अपने फील्ड में एक्सपर्ट बन जाए | आप से बेहतर कोई नहीं होना चाहिए अगर एक बार आपने इस चीज को पा लिया तो आप को अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता||

 4. Enter सेल प्रोफेशन-अमेरिका के 5 परसेंट लोग जो मिलेनियर हैं वह बहुत ही अच्छे सेल्स पर्सन है मतलब वह किसी भी चीज को किसी भी व्यक्ति को बेच सकते हैं| उनके अंदर यह टैलेंट होता है कि वह अपनी चीज या वह किसी कंपनी के लिए काम कर रहे हैं तो वह उस चीज को इस तरीके से बेचेते है कि उनसे बेहतर उस फील्ड में कोई नहीं है| शुरू में इन पर पैसा नहीं होता तो यह किसी के पास काम करके अमीर बनते हैं क्योंकि 80/20 प्रिंसिपल के हिसाब से काम करते हैं | 20 परसेंट सेल्स पर्सन 80 परसेंट पैसा कमाते हैं | Brian stacy-इस किताब में कहते हैं अगर आपको अमीर बनना है | तो आपको कोई भी वस्तु बेचनी आनी चाहिए| आपको अगर कुछ पकड़ा दिया जाए अगर आपको  राख दे दी जाए तो आपको उस राख को भी सोने के भाव बेचना आना चाहिए | अगर आपके अंदर यह टैलेंट है तो आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता||

  5.अच्छा निवेश करें- इस किताब में पांचवा जो तरीका बोलते हैं अमीर बनने का वह यह है कि आपको अपना पैसा सही जगह इन्वेस्ट करना चाहिए बहुत से मिलेनियर हैं | जिन्होंने अपना पैसा इन्वेस्ट करके ही अमीर बने हैं, या तो फिर आपको अपने समय को सही जगह इन्वेस्ट करना चाहिए | आपको इस दुनिया को कुछ ऐसा देना चाहिए जो इस दुनिया में कभी देखा नहीं कोई ऐसा प्रोडक्ट, कोई ऐसा मार्केट में वैल्युएबल सामान लाना चाहिए- जिसको डिमांड हो खरीदने की- जिसकी जरूरत हो लोगों को क्योंकि जो लोग इन चीजों पर काम करते हैं | वही अमीर बनते हैं तो इसके लिए आपको अपनी सोच लिमिटलेस रखनी है लिमिटेड नहीं | अगर आपकी सोच लिमिटेड होगी तो आप कुछ हजार कुछ लाख रुपए कमा पाओगे लेकिन जो अमीर इंसान होता है उसकी कोई लिमिट नहीं होती लिमिटलेस होता है | उसको पैसा कमाने की बहुत भूख होती है और अच्छा करने की भूख होती है| आपको अपने अंदर यह सोच लानी होगी

Comments

Popular posts from this blog

अपने दिमाग को पॉजिटिव रखे चाहे कुछ भी हो जाए हमेशा खुश रहे

पैसे से खुशियां कैसे खरीदें?HOW TO BUY HAPPINESS THROUGH MONEY ?

अच्छे वक्त का इंतजार मत करो|Don't wait for opportunity, create it.