5 प्रेरक कहानी हिंदी में- 5 motivational story in hindi

13 September 2022

 1.मुश्किल वक्त में चलाकी दिखाना


एक व्यापारी था उसने अपने काम को बढ़ाने के लिए एक मुनीम से पैसे ब्याज पर लिए थी मगर व्यापारी को उसके काम में बहुत घाटा हो गया और अब वह मुनीम को पैसे देने में असमर्थ था तो फिर मुनीम पैसे के तगादे के लिए आया तो व्यापारी ने बोला कि मेरे को कुछ समय चाहिए मैं आपका पैसा लौटा दूंगा तो मुनीम ने बोला नहीं मैंने जितना तुम्हें समय दिया था वह समय पूरा हो चुका है अब मुझे मेरे पैसे चाहिए नहीं तो उसके बदले में तुम मुझे कुछ और दो तो वह कहता है कि मेरे पास कुछ नहीं है मेरा सब कुछ बिक चुका है तो कहता है कि तो फिर तुम अपनी बेटी की शादी मुझसे करा दो तो व्यापारी बोलता है कि नहीं मैं ऐसा नहीं कर सकता| तो फिर मुनीम चलाक था उसने बोला कि मैं एक काम करते हैं कि मैं तुम्हारा सारा कर्जा माफ कर दूंगा | एक पोटली में दो पत्थर डालते हैं एक काला एक सफेद अगर काला पत्थर बाहर आया तो मैं तुम्हारा सारा कर्जा माफ कर दूंगा और तुम्हारी बेटी को मुझसे शादी करनी पड़ेगी और अगर सफेद पत्थर बाहर आया तो मैं तुम्हारा सारा कर्जा माफ कर दूंगा और तुम्हारी बेटी को मुझसे शादी भी नहीं करनी पड़ेगी | तो फिर व्यापारी तैयार हो गया और उसकी बेटी भी तो सभी गांव वालों को बुला लिया गया और सरपंचों को भी, फिर मुनीम ने चलाकी दिखाते हुए- उस पोटली में दोनों काले पत्थर डाल दिए और ऐसा करते हुए उसकी बेटी ने देख लिया था | अब वह समझ गई थी कि यह मुनीम तेज चल रहा है तो उसने क्या किया उसने उसको सबक सिखाने के लिए उस पोटली में से पत्थर निकालने की बारी आई तो उसने पत्थर निकाला और उसको गिरा दिया धरती पर वहां पर काले और सफेद पत्थरों में वह मिक्स हो गया तो फिर गांव वाले ने बोला कि आप कैसे पता चलेगा तो उस लड़की ने बोला कि एक काम करते हैं अब जो पोटली में पत्थर होगा हम उसको देखते हैं | अगर उसके अंदर काला पत्थर हुआ तो इसका मतलब पहले सफेद पत्थर निकला था तो आप मुझे मुनीम से शादी भी नहीं करनी पड़ेगी और हमारा कर्जा माफ हो जाएगा तो गांव वाले मान जाते हैं और सरपंच भी तो जब उस पोटली में से काला पत्थर निकालती है तो गांव वाले कहते हैं इसका मतलब पहले सफेद पत्थर था और ऐसे करके चालाकी से वह लड़की - अपने पिताजी का सारा कर्जा माफ कर लेती है और उसे शादी भी नहीं करनी पड़ती| इसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में मुश्किल समय में चालाकी से काम करना चाहिए और मुश्किल से मुश्किल समय को हराना चाहिए |

 2.जो मिला है उसकी कदर करो


एक बार एक गरीब बेटा और बाप एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए | वहां उन्होंने रेस्टोरेंट की हालत देखी तो बहुत ही खराब थी वहां पर टेबल टूटे हुए थे बहुत गंदगी मचा रखी थी और खाना स्वाद नहीं था- तो बच्चा कहता है बाप से कि देखो इनके पास कितना सब कुछ है, यह चाहे तो यह रेस्टोरेंट को अच्छा बना कर वह बहुत पैसे कमा सकते हैं- लेकिन ऐसा क्यों नहीं कर रहे तो वहां का  मालिक आता है तो वह बोलते हैं कि आप इसको अच्छी तरीके से क्यों नहीं बनाते तो और अच्छा चलेगा | तो वह कहता है कि इसमें कमाई नहीं है यहां पर इतने कस्टमर नहीं है, तो इस वजह से मेरा काम तो मेरा एक ट्रक से चल जाता है- उस ट्रक से ही मेरी आमदनी होती हैं जिससे मेरा खर्चा चलता है और मुझे कोई चिंता भी नहीं रहती | तो वह आदमी जो होता है वह देखता है कि उस आदमी का ट्रक वहीं खड़ा है | वह चुपकै पीछे से जाता है और उसके इंजन में कुछ खराबी कर देता है जो वह कभी बन ही ना सके ताकि वह बंदा अपने रेस्टोरेंट पर काम करें और ज्यादा कमाई कर सकें फिर कुछ सालों बाद वह लड़का वापस जा रहा होता है | तो वह देखता है कि जहां पर वह पहले रेस्टोरेंट्स है वहां पर बहुत ही बड़ा होटल बन चुका है और वह व्यक्ति अब बहुत ज्यादा कमाई कर रहा है तो वह से जाकर पूछता है कि आपने यह कब किया तो उन्होंने बोला कि 1 दिन मेरा ट्रक खराब हो गया था और वह तब से ठीक नहीं हो पाया फिर मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं बचा तो मैंने अपना सारा ध्यान अपने इसी बिजनेस में लगा दिया और आज मैं उस ट्रक से 50 गुना ज्यादा कमा रहा हूं तब मुझे पता चला कि मेरा जो दिल है वह ज्यादा इसी काम में है मैं होटल मैनेजमेंट के काम में ज्यादा अच्छा कर सकता हूं तो मैंने तभी से इस पर ध्यान दिया और आज जो कुछ है वह इसी से हैं तो कभी कभी जीवन में ऐसा होता है कि हमें चीज तो मिल रखी है लेकिन हम उसकी कदर नहीं करते इसलिए हमेशा आपके पास जो है उसकी कदर करो उसको अच्छा करने का प्रयास करो|

3.शॉर्टकट मत लो


 शॉर्टकट मत लो एक इंसान को डॉक्टर बनने की चाहत थी| तो उसने क्या किया उसने शॉर्टकट से डिग्री पाली उसने सेटिंग करें और सब को रिश्वत देकर वह डॉक्टर की डिग्री पाकर उसने एक हॉस्पिटल खोल लिया, फिर एक दिन हॉस्पिटल में  एक्सीडेंट का केस आया और वह डॉक्टर उस केस को देखकर घबरा गया क्योंकि उसने कभी पढ़ाई तो की नहीं थी फिर उसने ऑपरेशन करने की कोशिश करी जिसमें उस व्यक्ति की जान चली गई और उसको बहुत ही पछतावा हुआ| कि अगर मुझे सच में मैंने पढ़ाई करी होती तो मैं इस इंसान की जान बचा पाता तो जब वह बाहर गया उसने उस व्यक्ति के पिताजी से बोला कि मैं आपके बेटे को नहीं बचा पाया तो उसने पहचाना कि यह वही व्यक्ति है जिसने रिश्वत लेकर इस को डिग्री दी थी| तो शॉर्टकट लेकर आप अपने साथ-साथ दूसरों को भी मुसीबत में डाल सकते हैं क्योंकि जो शॉर्टकट लेते हैं उनका अंत बुरा ही होता है | वह कुछ टाइम के लिए तो सक्सेस को पा लेते हैं लेकिन हमेशा के लिए उन पर सक्सेस नहीं रहती| तो सिर्फ और सिर्फ मेहनत पर ध्यान दें|






4.जितना बड़ा त्याग उतनी बड़ी सक्सेस


 एक व्यक्ति बुद्ध के पास जा रहा था कि मैं अपनी किस्मत के बारे में पूछ कर आऊंगा कि मुझे सक्सेस कब मिलेगी तो रास्ते में उसे एक आदमी मिलता है वह कहता है- भाई साहब आप कहां जा रहे हो तो वह कहता है कि मैं बुद्ध के पास जा रहा हूं तो कहते हैं बुद्ध से एक सवाल पूछना कि मेरी बेटी कब बोल पाएगी ? तो वह कुछ दूर जाते हैं गांव नहीं जादूगर मिलता है वह जादूगर बोलता है कि कहां जा रहे हो तो कहता है बुद्ध के पास जा रहा हूं तो वह कहते हैं कि बुद्ध से एक सवाल पूछना कि मैं स्वर्ग जाना चाहता हूं तो मैं स्वर्ग कब जा पाऊंगा कैसे जा पाऊंगा ? तो कहता है ठीक है उसके कुछ दूर जाकर उन्हें एक और कछुआ मिलता है वह कछुआ पूछता है कि कहां जा रहे हो तो कहते हैं| बुद्ध के पास जा रहा हूं तो वह कछुआ कहता है कि मेरा एक सवाल पूछना कि मैं कि मैं कब ड्रैगन बन पाऊंगा मुझे ड्रैगन बनना है ? तो कहता है ठीक है उसके बाद वह व्यक्ति बुद्ध के पास पहुंचता है वहां बुद्ध कहते हैं कि तुम्हारे मै तीन प्रश्न का जवाब दूंगा फिर वह सोचता है कि यार मेरे तो बहुत छोटी ही तकलीफ है | उन लोगों के बारे में ही पूछ लेता हूं जो लोग मुझे रास्ते में मिले थे | तो वह पूछता है कि उस व्यक्ति की बेटी बोल नहीं पाती तो वह कब बोल पाएगी तो बुद्ध कहते हैं कि जब उसका पति से उसका सामना होगा तब वह बोल पड़ेगी| फिर वह पूछता है कि जादूगर स्वर्ग कैसे जा पाएगा तो कहते हैं | जादूगर से कह दो वह अपनी छड़ी छोड़ दें और स्वर्ग चला जाएगा | फिर वह कहते हैं कछुआ कैसे ड्रैगन बन पाएगा जब वह अपना कवच छोड़ देगा तो वह व्यक्ति वापस जाता है उसे कछुआ मिलता है वह कछुआ से कहता है कि तुम अपना कवच छोड़ दोगे तब तुम ड्रैगन बन पाओगे तो वह अपने कवच छोड़ देता है और उसमें से मोती गिरते हैं तो वह मोती इस व्यक्ति को मिल जाते हैं यह उठा लेता है | फिर उसे जादूगर मिलता है उसने जादूगर से कहा कि तुम अपनी छड़ी छोड़ दो तुम स्वर्ग चले जाओगे | तो फिर वह व्यक्ति उसकी छड़ी ले लेता है और वह जादूगर स्वर्ग चला जाता है फिर वह वापस आते हुए उस लड़की को मिलता है | वह लड़की उसे देख कर बोल पड़ती है कि तुम वही हो ना जो अभी कुछ देर पहले आए  थे तो उसने बोला हां तो वह समझ जाता है कि वही उस लड़की का लाइफ पार्टनर है|  सब ने कुछ ना कुछ खोया-कुछ पाया लेकिन सबसे ज्यादा उसने पाया जिसने अपने लिए कोई सवाल नहीं पूछा और दूसरों के सवाल पूछ कर बुद्ध से वापस आ गया था तो इसी वजह से हमें सक्सेस पाने के लिए त्याग की भावना रखनी पड़ती है | अगर हम दूसरों का अच्छा सोचेंगे-दूसरों अच्छा करेंगे तो हमारा अपने आप ही खुद अच्छा होने लगेगा और हमें वह सब प्राप्त होगा जिसकी हम चाहत रखते हैं |

5.मौका मत गवाये 


 मौका मत गवाये एक साधु कड़ी तपस्या कर रहा था और तभी वहां पर गांव में बाढ़ आ जाती हैं| सब अपना-अपना घर छोड़कर वह गांव छोड़कर जाने लगे बाढ़ से बचने के लिए | तो उनको एक व्यक्ति बोलता है कि की बाढ़ आने वाली है आप भी चलिए तो साधु कहता है कि नहीं मुझे मेरे भगवान बचाएंगे| थोड़ी देर बाद पानी कमर तक आ गया वहां से 1 नाव  गुजरने लगी फिर वह नाव के लोग कहते हैं कि आप भी आ जाओ अभी नहीं तो आप डूब जाओगे | तो वह साधु कहता है नहीं मैं नहीं आऊंगा मुझे मेरा भगवान बचाएगा, फिर कुछ देर बाद पानी कंधो तक चलने लग गया, तो वहां से एक हेलीकॉप्टर गुजर रहा होता है| वह हेलीकॉप्टर से रस्सी नीचे फैकते हैं कि इस पर चढ़कर आप ऊपर आ जाओ तो वह उस रस्सी को नहीं पकड़ता और कहता है कि आप जाओ मुझे मेरा भगवान बचाएगा | फिर वह साधु उस बाढ़ में डूब कर मर जाता है फिर वह भगवान के पास जाता है और पूछता है कि भगवान मैंने आपकी इतनी कड़ी तपस्या करी जीवन भर | आपका हमेशा नाम लेता रहा फिर भी आप मुझे बचाने के लिए नहीं आए तो भगवान जी कहते हैं कि अरे पागल मैं तेरे पास तीन बार आया था और तीनों ही बार तूने मुझे वहां से भगा दिया कि मुझे तुम्हारी मदद नहीं चाहिए | दोस्तों इस कहानी से हमें क्या सीख मिलती है कि हमें हमेशा मौके को भुनाना चाहिए | भगवान खुद नहीं आता भगवान किसी को अपना रूप बना कर भेजता है कि जाओ उस व्यक्ति की मदद करो या उसको सही रास्ता दिखाओ, लेकिन अगर हम यह सोचेंगे कि भगवान स्वयं आए और हमको बचाएं| वैसा नहीं हो सकता भगवान हमेशा अपना एक रूप भेजते हैं हम को बचाने के लिए और हमें वह समझना चाहिए और हमको कभी भी मौका गंवाना नहीं चाहिए जैसे उस साधु ने गवाया| 


Comments

Popular posts from this blog

अपने दिमाग को पॉजिटिव रखे चाहे कुछ भी हो जाए हमेशा खुश रहे

पैसे से खुशियां कैसे खरीदें?HOW TO BUY HAPPINESS THROUGH MONEY ?

अच्छे वक्त का इंतजार मत करो|Don't wait for opportunity, create it.