''पैसे की बचत क्यू जरुरी है'' 3 September 2022|motivational blog
''पैसे की बचत क्यू जरुरी है''
3 September 2022|motivational blog--https://mabmotivation.com/

पैसा बड़े भाई की तरह होता है जो मुसीबत के वक्त बहुत काम आता है
जरूरी नहीं है कि पैसे तभी बचाए जाएं जब किसी चीज की आवश्यकता है आजकल के लोग एक चीज भूल ही गए हैं पैसा बड़े भाई की तरह होता है जो मुसीबत के वक्त बहुत काम आता है लेकिन हम में से अधिकतर लोग इसको तभी बचाते हैं जब हमें कुछ खरीदना होता है या किसी चीज को पाना होता है| किसी चीज की डाउन पेमेंट करनी हो या उसे खरीदना हो तब हम पैसों को बचाते हैं लेकिन क्या यह गलत नहीं है ? कि हम पैसों तभी बचाते हैं जब हमें कुछ खरीदना है हकीकत में पैसा तो हमें जब कुछ नहीं चाहिए तब भी बचाना चाहिए|
Abhishek: जरूरी नहीं है आप तभी सेव करो जब आपको कुछ चाहिए कितनी सही बात नहीं है हम में से अधिकतर लोग आज कल की दुनिया में यही गलती कर रहे हैं जब हमको कुछ लेना होता है तभी हम अपने पैसों को बचाते हैं जैसे किसी को गाड़ी लेनी है तो वह गाड़ी की डाउन पेमेंट के लिए पैसे बचाता है किसी को घर लेना है तो घर की डाउन पेमेंट के लिए पैसे बचाता है किसी को आईफोन लेना है तो वह आईफोन के लिए पैसे बचाता है लेकिन कोई भी इसलिए पैसे नहीं बचाता कि उसे पैसे बचाने है , पैसा बचाना बहुत जरूरी काम है कब इस दुनिया में कौन सी मुसीबत हमारे ऊपर आ जाए हमें नहीं पता लेकिन आज के टाइम में 99 परसेंट मुसीबतों को हम पैसों से ही सॉल्व कर सकते हैं और हम पैसों को ही वह वैल्यू नहीं दे रहे जो हमें देनी चाहिए हम बाकी चीजों को ज्यादा महत्व देते हैं हम पैसों को वेस्ट कर रहे हैं , उन चिज़ो को ख़रीदने में जिसके बिना भी हमारी ज़िंदगी चल सकती है, खरचा करने से पहले हमें सोचना चाहिए कि क्या इस्के बिना मेरी गाड़ी चल सकती है अगर हा तो क्यू करना हम पैसों का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं कर रहे हम किश्तो पे चिज़ो को ख़रीदते है फ़िर हमारी आय का मोटा हिस्सा उसी में निकल जात है हम पैसों को आने से पहले ही जाने का रास्ता दिखा देते हैं|
हम पैसों की बचत तब करते हैं जब हम खर्चा पूरा कर लेते हैं हकीकत में वारेन बफेट जी कहते हैं कि अगर आपको इन्वेस्टमेंट करनी है तो सबसे पहले इन्वेस्टमेंट करो इन्वेस्टमेंट करने के बाद जो पैसा बचता है उसको खर्च करो लेकिन हममें से अधिकतर लोग पहले खर्च करते हैं फिर जो बचता है उसको इन्वेस्ट करने की सोचते हैं लेकिन यह तरीका गलत है इस तरीके से आप कभी अमीर इंसान नहीं बन सकते इस तरीके से आप कभी फाइनेंशली फ्री नहीं हो सकते अगर आपको फाइनेंशली फ्री होना है | दिमाग से मानसिक तौर पर फ्री होना है कि आप पर पैसे की कमी नहीं है तो आपको पैसे बचाना सीखना होगा और पैसे बचाने का मेन तरीका यही है कि आपको अपनी कमाई का 10 परसेंट हिस्सा अलग करना होगा हर कीमत में माना यह आसान नहीं है आज कल की दुनिया में यह मुश्किल है लेकिन आपको करना होगा आपको अपनी कमाई का 10 परसेंट या हो सके तो 20 परसेंट पैसा बचाना ही चाहिए क्योंकि यही पैसा आपको आपकी मुसीबतों से निकालेगा और हम में से अधिकतर लोग इस चीज को भूल चुके हैं जिसकी वजह से जब हम पर कोई मुसीबत आती है तो हमें कर्ज लेना पड़ता है अगर हम हर महीने पैसों को बचाएं तो हम एक समय के बाद दिमाग से फ्री हो जाएंगे कि मेरे पास पैसे नहीं है या मेरे पास कभी कोई मुसीबत आती है कोई बीमारी आती है तो मुझे पैसे की कमी होगी|

ठीक है मैं आपको एक कहानी सुनाता हूं ये 50 साल पहले की बात है एक व्यक्ति था जो न्यूज़पेपर की एजेंसी में काम करता था हर हफ्ते उसकी कमाई $20 होती थी उसने एक व्यक्ति को देखा जो अपनी कमाई का 20% हिस्सा अलग कर देता था उसने यह चीज उससे पूछी कि भाई आप इस पैसे को अलग क्यों करते हो तो उसने बोला कि मैं अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों को अलग कर देता हूं, जो भी मैं कमाता हूं उसका 20 परसेंट हिस्सा मैं अलग कर देता हूं तो उसको यह बात बहुत अच्छी लगी उसकी फिर उसने सोचा कि मैं भी हफ्ते के $20 कमाता हूं तो क्यों ना $5 मैं भी सेव करना शुरु कर दूं तो उस व्यक्ति ने $5 हर हफ्ते अपनी कमाई से बचाना शुरू कर दिया उसे शुरू में बहुत मुसीबत आई उसको खर्चे में दिक्कत आने लगी लेकिन उसने बंद नहीं किया और ऐसे करते-करते वह लगातार पैसे बचाता था | एक टाइम के बाद उसके पास $900 की सेविंग हो गई थी आप सोच सकते हो 20 डॉलर हफ्ते कमाने वाला व्यक्ति उसने $900 बचा लिए फिर एक दिन वह जिस न्यूज़ मैगज़ीन कंपनी में काम करता था वह दिवालिया हो गई उसमें पैसों की दिक्कत आई फिर उसने सोचा कि क्यों नहीं मेरे पास जो भी पैसा है मैं इसको इन्वेस्ट करूं इस कंपनी में इस को फिर से खड़ा करने में मदद करूं उसने वैसा ही किया उसने $900 अपने इन्वेस्ट कर दिए और उसमे उनके साथ हिस्सेदारी ले ली कि जो भी प्रॉफिट होगा उसका 50% मैं रखूंगा उसके बाद धीरे-धीरे वह न्यूज़ पेपर मैगजीन वह लाइन पर आ गई उसकी कमाई बढ़ गई और वह व्यक्ति जिसने $900 लगाए थे एक अपॉर्चुनिटी देखकर वह हर महीने $25000 कमाने लगा|



Comments
Post a Comment