डर के आगे जीत है|Victory is beyond fear| motivational blog hindi

 

डर के आगे जीत है यह स्लोगन है थम्स अप का और यही जीवन की सच्चाई भी हैं डर हमें कामयाब नहीं होने देता डर हमें डरा के रखता है| हमें फैसला लेने नहीं देता डर हमारे सपनों को मारता है डर हमें चैन से जीने नहीं देता, डर एक ऐसी बीमारी है जो कैंसर और blood pressure से भी ज्यादा खतरनाक है इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है यह लाइलाज बीमारी है जो इंसान के अंदर एक बार घर कर गई तो इंसान कभी कामयाब नहीं हो सकता- वह अपने सपनों को भूल जाता है इस डर की वजह से वह जीना छोड़ देता है| इस डर की वजह से वह उन चीजों को नहीं कर पाता जो वह करना चाहता है- तो वह कर सकता है तो उसे पता है कि वह कर सकता है लेकिन उसके अंदर का डर उसे कुछ भी करने नहीं देता| वह कभी अपने अंदर की टैलेंट को बाहर नहीं लाता डर के कारण कि उसका डर उसे कहता है कि नहीं तुझे नहीं कर सकता तेरे पास इस चीज का करने की कोई आजादी नहीं है|

Edit Image
आपको अपने डर का सामना करना चाहिए आपको जिस भी चीज से डर लगता है उसको बार-बार करो तब तक करो जब तक आप उस को हरा ना दो तो जब तक आप अपने डर को हरा ना दो| अगर आपको ऊंचाई से डर लगता है तो आपको बार-बार ऊंचाई पर जाना चाहिए तब तक जाना चाहिए जब तक आपका डर ऊंचाई से खत्म ना हो जाए वहां जाकर कहो कि नहीं मुझे ऊंचाई से डर नहीं लगता मुझे किसी भी चीज से डर नहीं लगता| अगर आपको स्विमिंग करने से डर लगता है तो आपको बार-बार स्विमिंग पूल में जाना चाहिए और वहां पर तब तक सुमिंग करो जब तक आप स्विमिंग करना सीख ना जाओ जब तक आप का डर ना निकल जाए क्योंकि डर जितना आप करोगे उतना ही आपको डरएगा लेकिन जिस दिन आप इसके सामने जाकर खड़े हो जाओगे उस दिन ये आपके घुटने टेक देगा| डर ही इंसान को उसको कामयाब होने से रोकता है उसके सपनों के पीछे जाने से रोकता है और दोस्तों मैं एक बात बता दूं कि जो डरता है उसको लोग डराते हैं- जो डराता है लोग उससे डरते हैं और यही चीज डर के साथ भी अगर आप डर को डर आओगे तो वह आप से डरेगा लेकिन अगर आप उससे डरते जाओगे तो आप को डराता जाएगा|
Edit Image
डर को हराने का एकमात्र यही रास्ता है कि आपको जिस चीज से डर लगता है| आप उसका सामना बार-बार करो अगर आप को अंधेरे से डर लगता है तो आप अंधेरे में बार-बार जाओ बार-बार जाओ तब तक जाओ जब तक आप का डर ना निकल जाए जब तक आप अंधेरे में जाकर यह ना बोलो कि मुझे अब अंधेरे से डर नहीं लगता मैं किसी भी अंधेरे में जा सकता हूं आपको तो अंधेरे में उस रोशनी की तरह होना चाहिए जैसे सूर्य होता है जब रात होती है तो कितने घना अंधेरा होता है लेकिन जब सूर्य आता है तो जहां-जहां अंधेरा होता है वहां-वहां उजाले हो जाता है| तो सूर्य बनो सूर्य की तरह हमको अपने डर को भगाने का एकमात्र यही रास्ता है कि आपको उसका सामना करना पड़ेगा उसको बताना पड़ेगा कि अब आप उससे नहीं डरते| अगर आपको साइकिल चलाने से डर लगता है तो आप साइकिल को तब तक चलाओ जब तक आप साइकिल चलाना ना सीख जाओ अगर आप उसके ऊपर कभी बैठोगे नहीं तो आप देखोगे कैसे इंसान जब कोई काम शुरू ही नहीं करता तो उसको कामयाबी मिलेगी कैसे अगर हम अपने सपनों के पीछे खुद नहीं भागेंगे तो कौन भागेगा, कौन हमारे सपने पूरे करेगा, अगर सपने आपने देखे हैं तो पूरे भी आप ही को करने पड़ेंगे लेकिन अगर आप डरते रहोगे कि मेरे मम्मी-पापा क्या बोलेंगे मेरे परिवार क्या बोलेगा समाज क्या बोलेगा तो आप जीवन में कभी कामयाब नहीं हो सकते कामयाबी के लिए आपको अपने डर को निकालना पड़ेगा, अपने डर को डराना पड़ेगा, उसको कहना पड़ेगा कि नहीं मैं तुझसे नहीं डरता और मैं तब तक तेरा सामना करूंगा जब तक मैं तुझे हरा नहीं देता| इस जीवन में डर के जो जिया हैं| वह रोज मरता है क्योंकि एक डायलॉग है ना जो डर गया समझो वह मर गया तो यही जीवन का सत्य भी है जो अपने सपनों का पीछा नहीं कर सकता वह रोज मरता है इससे बेहतर तो यह है कि अपने सपनों का पीछा करें उस को -पाने का प्रयास करें क्या होगा आप हार जाओगे लेकिन कम से कम आपको यह तो तसल्ली होगी कि मैंने कोशिश की थी मैंने अपने डर को हराने की कोशिश की थी और अगर आप एक बार दो बार हार गए तो आपको बार-बार खड़े होकर उसका सामना करोगे| सक्सेस पाने की कोशिश करोगे तो सक्सेस आपको लाइफ में एक ना एक दिन जरूर मिलेगी क्योंकि दोस्तों-

Edit Image
सपना आपने देखा है तो उसको सच करने के लिए मेहनत तो आप ही को करनी पड़ेगी और सपने उन्हीं के सब सच होते हैं जो त्याग और समर्पण की भावना रखते हैं जो डर के रहते हैं उनके सपने कभी पूरे नहीं होते वह सिर्फ डरते रहते हैं और क्या होगा अगर आप एक बार कोशिश करोगे फेल हो जाओगे दो बार कोशिश करो कि फेल हो जाओगे लेकिन आपको तब तक कोशिश करते रहना तब तक अपने डर का सामना करना है| जब तक आपके सपने पूरे नहीं हो जाते तब तक आपको कोशिश करते रहनी है क्योंकि दोस्तों कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती यह पंक्तियां जो लोगों ने लिखि हैं- वह ऐसे ही नहीं है यह जीवन का बहुत बड़ा सच है| पहले जब लोग कुए से पानी निकालते थे तो रस्सी खींचते हैं तो वहां पर पत्थर होता है लेकिन जब बार-बार उस रस्सी को खींचा जाता है तो वह रस्सी भी अपनी छाप उस पत्थर पर छोड़ देती है, उस पत्थर पर भी निशान डाल देती हैं तो वह 1 दिन या 2 दिन में नहीं होता वह होता है बार-बार रगड़ खाने से होता है और इंसान भी उसी तरीके से अपने सपनों को पा सकता है जब वह अपने सपनों के पीछे, रोज मेहनत करें, रोज उसको पाने का प्रयास करें तो वह एक ना एक दिन ऐसा आएगा| जब भगवान के बोलेगा कि बेटा ले जा तुझे जो चाहिए वह ले जा क्योंकि तूने इसको पाने के लिए बहुत मेहनत करी है और तुझसे ज्यादा इस चीज पर किसी का हक नहीं है|

Edit Image
कहते हैं ना मन के हारे हार है- मन के जीते जीत यही जीवन की सच्चाई है जब तक आप हार नहीं मानते तब तक कोई आपको नहीं हरा सकता जब आप डर रहे हो तब तक ही आप डर रहे हो लेकिन जैसे अपने डरना बंद कर दिया उस दिन आपको कोई डरा नहीं सकता उस दिन कोई नहीं रोक सकता आपको अपने सपने पूरे करने से उस दिन भगवान स्वयं आकर बोलेंगे कि तू ही इसका हकदार है और तुझसे ज्यादा इसके लिए किसी ने मेहनत नहीं करी और यह जो मिला है यह तेरी मेहनत का ही क्योंकि मेहनत कभी विफल नहीं जाती हमें लगता है हम कुछ दिन मेहनत करते हैं और उसके बाद बंद कर देते हैं लेकिन हम अगर लगातार मेहनत करते जाएं तो कामयाब जरुर होंगे- एक चीज बताओ ना अगर हम किसी चीज की शुरुआत करते है और फिर कुछ दिन उसके रिजल्ट नहीं आता तो हम थक के बैठ जाते है|

Edit Image
आपने carryminati का नाम सुना है जब उन्होंने यूट्यूब की शुरुआत करी थी अपने चैनल की तब उनको 150 सब्सक्राइबर पाने के लिए 2 साल लग गए थे और आप सोच सकते हो 2 साल में सिर्फ150 सब्सक्राइबर, उस समय की बात है जब इंटरनेट बहुत महंगा होता था तब उस शख्स ने मेहनत करना नहीं छोड़ा उसने यह देखा कि 2 साल में मुझे डेढ़ सौ सब्सक्राइबर मिले हैं एक नजरिया होता है अगर आप ग्लास में आधा पानी रखो और किसी से पूछो कि इसमें क्या है तो जो पॉजिटिव माइंड वाला बंदा होगा वह बोलेगा आधा गिलास पानी है लेकिन जो नेगेटिव माइंड वाला बंदा होता है वह कहता है आधा गिलास खाली है तो जैसा नजरिया होता है उसे वैसा ही दिखता है अगर carryminati अपना यूट्यूब चैनल बंद कर दिया होता कि यार मेरे तो 2 साल में 150 आए तो पता नहीं 10000 होने में कितना टाइम लग जाएगा तो आज वह एशिया के नंबर वन यूट्यूबर नहीं होत| लेकिन उन्होंने उसको पॉजिटिव तरीके से देखा कि मेरे को कुछ तो मिला मेरी मेहनत का फल, कम मिला लेकिन मिला तो लेकिन एक दिन ऐसा आया जब वह इस पूरे एशिया के नंबर वन यूट्यूबर पर बन गए तो वह 1 दिन में नहीं हुआ उसके पीछे 10-12 साल की मेहनत का परिणाम है और हम लोग क्या करते हैं हम यूट्यूब पर चैनल बनाते हैं 4 दिन उस पर वीडियो डालते हैं फिर उस पर व्यूव नहीं आते उसके बाद वीडियो डालना बंद कर देते हैं, यह सोच कर कि लगता है मेरा चैनल तो चलेगा ही नहीं किया 1 दिन 1 महीने 6 महीने में सफलता नहीं मिलती और आपको कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए काम शुरू करने से पहले कि मैं सिर्फ 6 महीने करूंगा और अगर मुझे सफलता नहीं मिली तो मैं बंद कर दूंगा क्या पता अगर आप 6 महीने और करते तो आपको बहुत सफलता मिलती, तो सफलता का कोई एक निश्चित समय नहीं है| उसको पाने के लिए आपको लगातार मेहनत करनी पड़ेगी एक ना एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब आप अपने जीवन में सफल होगे| जो चाहते हो वह पा सकोगे लेकिन उसके लिए आपको रोज मेहनत करनी पड़ेगी रोज सीखना पड़ेगा और अपने डर का सामना करना पड़ेगा, अगर आप डरते रहोगे अपने परिवार और समाज के डर से आगर आप कोई काम शुरू नहीं करोगे तो आप कायर कहलाओगे क्योंकि कायर ही मैदान छोड़कर भागता है और जो योद्धा होता है वह तब तक लड़ता है जब तक उसकी जीत ना हो जाए या वह पूरी तरीके से हारना चाहिए और हार का मतलब वह मर ना जाए|


कम से कम उसको तसल्ली तो रहती है कि मैं नहीं मरते दम तक कोशिश करी यह तो रिग्रेट नहीं रहेगा ना कि यार मैंने कोशिश ही नहीं करी अरे कोशिश करके हारने में जो मजा है वह कोशिश ना कर के हारने में नहीं है कोशिश करके अगर आप हारते हो तो आप दूसरे लोगों को बता सकते हो कि वह कहां गलती कर रहे हैं| आपके पास एक्सपीरियंस तो होगा आप उनको सही और गलत का एक उदाहरण दे सकते हो कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं लेकिन अगर आपने कोशिश ही नहीं करी तो आप किसी के लिए कैसे उदाहरण बनोगे तो कभी भी डर से या किसी भी काम से मत भागो अगर आपको लगता है कि आप किसी काम में बहुत पर्फेक्ट हो आप उस काम को अच्छा कर सकते हो तो आप उस काम को शुरू करो और उसमें तन मन धन से लग जाओ तब तक लगे रहो जब तक आप उसमें सफल ना हो जाओ क्योंकि सफलता उन्हीं को मिलती है जो कोशिश करते हैं जो हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहते हैं वह जीवन भर कुछ नहीं कर पाते सिवाय पछताने कि वह अपने जीवन के आखिरी क्षणों में यही सोचते हैं कि काश मैंने कोशिश की होती अगर कोशिश की होती तो आज कुछ और ही रिजल्ट होता लेकिन उन्होंने कोशिश नहीं करी इसलिए अब उनके पास पछताने के अलावा कुछ नहीं है और कुछ नहीं होता अगर आप हार जाओगे, हार जाओगे क्या फर्क पड़ता है यह जीवन 70 साल का है  इसको अपने हिसाब से जियो इसमें अपनी मन की चलाओ अपना वो काम करो जो आप करना चाहते हो सिर्फ जीवन काटो मत, जीवन जियो क्योंकि जिंदगी छोटी हो या बड़ी लेकिन यादगार होनी चाहिए तो यादगार जीवन के लिए आप अपने सपनों का पीछा करना पड़ेगा उनको पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी और अपने डर का सामना करना पड़ेगा और अपने डर का तब तक सामना करना पड़ेगा जब तक आप उसको हरा नहीं देते|
Edit Image
कम से कम उसको तसल्ली तो रहती है कि मैं नहीं मरते दम तक कोशिश करी यह तो रिग्रेट नहीं रहेगा ना कि यार मैंने कोशिश ही नहीं करी अरे कोशिश करके हारने में जो मजा है वह कोशिश ना कर के हारने में नहीं है कोशिश करके अगर आप हारते हो तो आप दूसरे लोगों को बता सकते हो कि वह कहां गलती कर रहे हैं| आपके पास एक्सपीरियंस तो होगा आप उनको सही और गलत का एक उदाहरण दे सकते हो कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं लेकिन अगर आपने कोशिश ही नहीं करी तो आप किसी के लिए कैसे उदाहरण बनोगे तो कभी भी डर से या किसी भी काम से मत भागो अगर आपको लगता है कि आप किसी काम में बहुत पर्फेक्ट हो आप उस काम को अच्छा कर सकते हो तो आप उस काम को शुरू करो और उसमें तन मन धन से लग जाओ तब तक लगे रहो जब तक आप उसमें सफल ना हो जाओ क्योंकि सफलता उन्हीं को मिलती है जो कोशिश करते हैं जो हाथ पर हाथ धरकर बैठे रहते हैं वह जीवन भर कुछ नहीं कर पाते सिवाय पछताने कि वह अपने जीवन के आखिरी क्षणों में यही सोचते हैं कि काश मैंने कोशिश की होती अगर कोशिश की होती तो आज कुछ और ही रिजल्ट होता लेकिन उन्होंने कोशिश नहीं करी इसलिए अब उनके पास पछताने के अलावा कुछ नहीं है और कुछ नहीं होता अगर आप हार जाओगे, हार जाओगे क्या फर्क पड़ता है यह जीवन 70 साल का है  इसको अपने हिसाब से जियो इसमें अपनी मन की चलाओ अपना वो काम करो जो आप करना चाहते हो सिर्फ जीवन काटो मत, जीवन जियो क्योंकि जिंदगी छोटी हो या बड़ी लेकिन यादगार होनी चाहिए तो यादगार जीवन के लिए आप अपने सपनों का पीछा करना पड़ेगा उनको पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी और अपने डर का सामना करना पड़ेगा और अपने डर का तब तक सामना करना पड़ेगा जब तक आप उसको हरा नहीं देते|
AGAR AP KISI BHI TARAH KI PARESHANI MEIN HAI OR APKO SAMAJ NAHI ARAHA KI KYA KARE TO MAI APKI MADAD KARNE KE LIYE TAYAR HUN
APMUJE CONTACT KAR SAKTE HAI WHATSAPP P YA PHONE BHI KAR SAKTE HAI MAI AOKI SAMASYA SULJANE MEIN JITNI HO SAKE UTNI MADAD KARNE KI KOSIS KARUGA ,JITNA BEHTAR HO SAKE UTNA BEHTAR USSE NIPATNE KA RASTA BATANE KA PRAYAS KARUGA.
contact no.8178463771

Comments

Popular posts from this blog

अपने दिमाग को पॉजिटिव रखे चाहे कुछ भी हो जाए हमेशा खुश रहे

पैसे से खुशियां कैसे खरीदें?HOW TO BUY HAPPINESS THROUGH MONEY ?

अच्छे वक्त का इंतजार मत करो|Don't wait for opportunity, create it.